दोस्तों, Digital India Yojana भारत को डिजिटल तौर पर सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई केंद्र सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। डिजिटल इंडिया मिशन भारत सरकार का एक फ्लैगशिप कार्यक्रम है, जिसके माध्यम से देश में जन सुविधाओं को कम समय में नागरिकों को पहुंचाने का कार्य किया जाता है। Digital India Mission के तहत भारत सरकार देश के सभी ग्रामों और शहरों में कृषि, बैंकिंग, रेलवे, शिक्षा, व्यापार, वित्तीय समावेश, स्वास्थ्य सेवा आदि में डिजिटल इंडिया के स्वरुप को अपनाकर बिना कागज़ पत्र के वे सारी सेवाएं लोगों तक पहुचती हैं, जिसके लिए लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इस बात को आप उदहारण के तौर पर भी समझ सकते हैं, जैसे डिजिटल इंडिया मिशन लागू होने से पहले बिजली का बिल जमा करने के लिए घंटों लम्बी लाइन में लगाना पड़ता था, परन्तु अब घर बैठे आसानी से बिजली का बिल जमा कर सकते हैं। डिजिटल इंडिया मिशन भारत की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसके शुरू हो जाने से यह सुनिश्चित हो जाता है कि देश का हर एक व्यक्ति इलेक्ट्रॉनिक रूप से सभी सरकारी सेवाओं का फायदा उठा सकता है।
दोस्तों, डिजिटल इंडिया मिशन भारत सरकार द्वारा लोक हित में चलाया गया एक योजनाबद्ध कार्यक्रम है, जिसका प्रमुख उद्देश्य लोक जन को सरकार से प्रत्यक्ष रूप से जोड़ना है। Digital India Yojana के माध्यम से ग्राम और शहरों को डिजिटल सेवा उपलब्ध कराई जाती है। Digital India Mission योजना के माध्यम से पूरे देश के सभी ग्रामों को भारत ब्रॉड बैंड योजना के तहत भी जोड़ा जाता है, जिससे पूरे देश भर में सूचना और सेवा का प्रसार तेज़ी से हो। डिजिटल इंडिया मिशन के माध्यम से सरकार देश में सारे काम ऑनलाइन करवाने पर जोर देती है, जिससे समय के साथ साथ कागज की भारी बचत होती है, और पर्यावरण को भी फायदा होता है। डिजिटल इंडिया मिशन का मुख्य लक्ष्य देश के सभी क्षेत्रों जैसे स्वास्थ्य, शिक्षा और न्यायिक सेवा, कृषि, बैंकिंग, रेलवे, वित्तीय सेवा आदि में डिजिटल सेवा के माध्यम से समन्यव स्थापित करना है, और अंतराज्यों और सेवाओं में संवाद मजबूत करना है। Digital India Mission के प्रमुख स्तंभों में से एक सार्वजनिक इंटरनेट एक्सेस प्रोग्राम भी है। डिजिटल इंडिया मिशन प्रोग्राम अनौपचारिक अर्थव्यवस्था को संगठित क्षेत्र के आकार में बदलने के लिए सक्रीय कदम प्रदान करता है।
दोस्तों, यदि आप भी Digital India Yojana का लाभ उठाना चाहते हैं, तो इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक पढ़ कर जाएँ। इस लेख में आपको डिजिटल इंडिया योजना की जानकारी जैसे डिजिटल इंडिया मिशन क्या है, Digital India Yojana के फायदे, और डिजिटल इंडिया मिशन योजना के लाभ आदि की पूरी जानकारी दी जाएगी।
Digital India Yojana: डिजिटल इंडिया मिशन की पूरी जानकारी
दोस्तों, Digital India Yojana 1 जुलाई, 2015 को देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने दिल्ली के इंडोर स्टेडियम इंदिरा गांधी में लॉच की थी। डिजिटल इंडिया मिशन कार्यक्रम को डिजिटल इंडिया प्रोजेक्ट द्वारा लांच किया गया था, जिसके लिए एक आदर्श वाक्य है “पावर टू एम्पॉवर” दिया गया था। डिजिटल इंडिया मिशन कार्यक्रम के इस प्रोजेक्ट में मुकेश अंबानी (रिलायंस), सायरस मिस्त्री (टाटा ग्रुप), अजीम प्रेमजी (विप्रो), सुनील मित्तल (भर्ती ग्रुप) आदि शामिल थे। Digital India Mission मुख्य रूप से तीन स्तम्भों से मिलकर बनाया गया है, ये स्तम्भ डिजिटल बुनियादी ढांचे का विकास, डिजिटल रूप से सेवाओं की डिलीवरी और डिजिटल साक्षरता है। Digital India Mission का मुख्य उद्देश्य देश के हर छोटे बड़े गांव में हाई-स्पीड इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराना, और देश के सभी क्षेत्र में एक जन सेवा केंद्र (CSC) को प्रदान कराना है। Digital India Yojana के माध्यम से भारत सरकार देशभर में वाई-फाई की सुविधा भी उपलब्ध कराती है। दोस्तों, आज के समय अधिकांश कार्य इंटरनेट के माध्यम से ही किये जाते हैं। लेकिन कुछ सरकारी कार्यालय अभी भी ऐसे हैं, जहाँ ऑनलाइन काम आरम्भ नहीं हुए हैं। परन्तु बहुत जल्दी वहां भी डिजिटल इंडिया मिशन के तहत सरकार जल्द ही ऑनलाइन कार्य आरम्भ करेगी। Digital India Mission योजना उन लोगों के लिए काफी मददगार योजना है, जो काफी लम्बे समय से सरकारी दफ्तरों के लम्बे कतारों में लगते लगते थक चुके थे। अब डिजिटल इंडिया योजना के द्वारा देश भर के लगभग सारे कार्य ऑनलाइन माध्यम से ही किये जाते हैं।
Digital India Yojana Overview: डिजिटल इंडिया मिशन का अवलोकन
- योजना का नाम: डिजिटल इंडिया मिशन
- संबंधित विभाग: इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार
- शुरू की गई: केंद्र सरकार द्वारा
- कब शुरू की गई: 1 जुलाई, 2015
- कहां शुरू की गई: संपूर्ण भारत में
- लाभार्थी: देश के सभी नागरिक
- लाभ: आईटी क्षेत्र को बढ़ावा देकर समस्त कार्यों में पारदर्शिता लाना
- उद्देश्य: डिजिटल इंडिया के द्वारा सभी कार्यों में पारदर्शिता, समय की बचत और कार्य में आसानी लाना
- आधिकारिक वेबसाइट: https://digitalindia.gov.in/
Digital India Yojana Benefits: डिजिटल इंडिया मिशन के लाभ व विशेषताएं
- डिजिटल इंडिया मिशन के तहत भारत सरकार की राष्ट्रीय ई-गवर्नेंस परियोजना ने एक कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) की स्थापना की है, यह देश के नागरिकों को सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (ICT) तक पहुंचाता है। सीएससी कंप्यूटर और इंटरनेट एक्सेस के द्वारा ई-गवर्नेंस, शिक्षा, स्वास्थ्य, टेलीमेडिसिन, मनोरंजन और अन्य सार्वजनिक और निजी सेवाओं से संबंधित मल्टीमीडिया सामग्री प्रदान कराई जाती है।
- डिजिटल इंडिया मिशन के माध्यम से देश में वाई-फाई, सोलर लाइटिंग, एलईडी असेंबली लाइन और सैनिटरी उत्पाद निर्माण सुविधाओं जैसी आधुनिक सुविधाओं के साथ डिजिटल समुदायों का निर्माण किया गया है।
- Digital India Yojana के आने से देश के ई-गवर्नेंस से संबंधित सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक लेनदेन में बृद्धि हुई है।
- Digital India Yojana के अंतर्गत भारत नेट कार्यक्रम के तहत, 2,74,246 किमी ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क ने 1.15 लाख से अधिक ग्राम पंचायतों को जोड़ने का कार्य किया है।
- Digital India Yojana के द्वारा महानगरीय क्षेत्रों में सेवा प्रदान करने के लिए एक प्राथमिक उपकरण के रूप में इंटरनेट डेटा का उपयोग में 75% बृद्धि हुई है।
- डिजिटल इंडिया मिशन के माध्यम से देश के सभी नागरिकों को इंटरनेट तथा दूरसंचार सेवा उपलब्ध कराती जाती है।
- Digital India Yojana के माध्यम से हाईवे के तहत देश के सभी शहरों को ब्रॉडबेंड के माध्यम से जोड़ा जाता है।
- Digital India Mission के तहत अधिकतम लोक कल्याण सेवाओं को इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से उपलब्ध कराया जाता है।
- डिजिटल इंडिया मिशन के तहत डिजिटल कार्यक्रमों के माध्यम से देश में ज्यादा से ज्यादा नौकरियां उत्पन्न कराई जाती है।
- डिजिटल इंडिया मिशन के तहत निर्णय समर्थन प्रणालियों और विकास के लिए GIS की प्रौद्योगिकी का लाभ प्रदान कराया जाता है।
- Digital India Mission के माध्यम से राष्ट्र में सभी Digital संसाधनों को सभी के लिए सार्वभौमिक रूप से सुलभ बनाने का प्रयास किया जाता है।
- ई-हॉस्पिटल पोर्टल: डिजिटल इंडिया मिशन के माध्यम से नागरिक आसानी से डॉक्टर से कंसल्ट कर पाएगी। अप्पोइटमेंट में भी समय इसी पोर्टल के द्वारा दिया जाएगा। आपातकालीन परिस्तिथि में किसी भी रोग के बारे में जानकारियाँ इसी पोर्टल से मिल जाएगी।
- ई-बस्ता पोर्टल: डिजिटल इंडिया मिशन के माध्यम से छात्रों को बुक्स प्रोवाइड कराई जाती है। सभी प्रकार की पढाई सम्बन्धी जानकारियां ई-बस्ता पोर्टल के माध्यम से छात्रों को मिल जाएगी। इसके अलावा सभी जरुरी नोट्स, व अन्य मटेरियल भी इस पोर्टल के द्वारा प्रोवाइड कराए जाएंगे।
- डिजिटल इंडिया मिशन के माध्यम से नौकरी के लिए सभी जानकारियां गवर्नमेंट द्वारा संचालित पोर्टल पर प्राप्त हो जायँगे, जिसके माध्यम से रोजगार के सम्बन्ध में सभी जानकारियां उपलब्ध कराई जायेगी।
- डिजिटल इंडिया मिशन के द्वारा देश में रोजगार बढ़ेगा और लोगों का विकास कई गुना बढ़ेगा।
- Digital India Mission के माध्यम से राष्ट्र में सभी कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी, सभी सरकारी कार्य ऑनलाइन होने के कारण रिश्वत जैसे कार्य कम हो जायेंगे, क्योंकि सभी काम डिजिटल तरीके से होने का कारण कार्य लोगों के आंखों के सामने होंगे, जिससे देश में कई हद तक भ्रष्टाचार रुकेगा।
- Digital India Mission के माध्यम से देश में हुए डिजिटलाइजेसन से लोगों की नेट बैंकिंग, ऑनलाइन पेमेंट अथवा प्रति कार्ड पेमेंट के प्रति नकारात्मक सोच कम होगी, जिससे इनका प्रयोग भी बढ़ेगा और कालाबाजारी भी कम होगी, और देश की अर्थव्यवस्था में सुधार होगा।
- डिजिटल इंडिया मिशन के माध्यम से सभी सरकारी कागजात कॉमन सर्विस सेंटरों के द्वारा बन जाएंगे, और नागरिकों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
- Digital India Mission के माध्यम से बहुसंख्यकों के बीच कम्प्यूटरीकृत शिक्षा को समर्थन प्राप्त होगा।
- Digital India Mission के द्वारा इलेक्ट्रॉनिक माध्यम और ऑनलाइन मोड के माध्यम से देश के नागरिक सरकारी योजनाओं के करीब आएंगे।
- डिजिटल इंडिया मिशन के माध्यम से सरकारी संगठनों की सेवाओं को ऑनलाइन और मोबाइल प्लेटफॉर्म से वास्तविक समय में लगातार एक्सेस किया जा सकेगा।
- डिजिटल इंडिया मिशन के माध्यम से देश में व्यापार करने में सुविधा प्राप्त होगी।
- Digital India Mission के द्वारा सीमा से अधिक वित्तीय लेन-देन इलेक्ट्रॉनिक रूप से और गैर-नकद तरीके से किया जा सकेगा।
- डिजिटल इंडिया मिशन के माध्यम से देश में सभी व्यक्तियों को आसान और सिंगल-विंडो एक्सेस प्रदान करने के लिए विभागों या अधिकार क्षेत्रों को लगातार एकीकृत किया जायेगा।
- डिजिटल इंडिया मिशन के माध्यम से मोबाइल फोन और बैंक खाते व्यक्तिगत स्तर पर डिजिटल और वित्तीय क्षेत्र में भागीदारी को सशक्त बनाएंगे।
- Digital India Mission का मुख्य दृष्टिकोण भारत के प्रत्येक निवासी को एक डिजिटल पहचान पत्र प्रदान करवाना है।
Digital India Products: डिजिटल इंडिया के अंतर्गत डिजिटल सेवा कौन कौन सी हैं?
- डिजिलॉकर (Digilocker): यह डिजिटल सेवा नागरिकों के सभी डाक्यूमेंट्स और कागज़ को ऑनलाइन स्टोरेज के माध्यम से सुरक्षित रखती है। इसके द्वारा मिनटों में ई-आधार वेरिफिकेशन हो जाता है।
- राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (National Scholarship Portal): यह डिजिटल सेवा देश में चल रही केन्द्रीय, राज्य व अन्य सरकारी संस्था द्वारा चलाई जा रही सभी छात्रवृत्ति योजनाओं का रिकॉर्ड रखता हैं।
- उमंग ऐप (UMANG): उमंग का फुल फॉर्म यूनिफाइड मोबाइल एप्लीकेशन फॉर न्यू –ऐज गवर्नेंस है, यह मोबाइल एप भारत में मोबाइल गवर्नेंस चलाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ई–गवर्नेंस डिवीज़न (NeGD) और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) द्वारा विकसित किया है। उमंग ऐप का उपयोग करके केंद्रीय, राज्य और स्थानीय सरकारी सेवाओं का लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
- राष्ट्रीय कृषि बाज़ार (e-NAM): ई-नाम “प्लेटफॉर्म ऑफ प्लेटफॉर्म्स” के रूप में सेवा प्रदाताओं के मंच का एकीकरण करता है, जो कृषि उपज के व्यापार के लिये समग्र सेवाएँ प्रदान करता है।
- इसी प्रकार डिजिटल इंडिया के अंतर्गत अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी के लिए अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेण्टर अथवा डिजिटल इंडिया की ऑफिसियल वेबसाइट https://digitalindia.gov.in/ पर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकता है।
Nine Pillars of Digital India Mission: डिजिटल इंडिया मिशन के नौ स्तंभ कौन कौन से हैं?
- सभी महानगरों में ब्रॉडबेंड सेवाएं: डिजिटल इंडिया मिशन के द्वारा भारत सरकार ने 2.5 लाख ग्राम पंचायतों में राष्ट्रीय ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क बिछाने के लिए कदम उठाया है। यह डिजिटल इंडिया मिशन का पहला कदम है, जैसे देश में सड़क हाईवे हैं उसी प्रकार सरकार पूरे देश में ब्रॉडबेंड हाईवे का निर्माण करेगी, जिससे लोग ओपन वाई-फाई का इस्तेमाल करके फ्री इंटरनेट की सुविधा उठा पाएंगे।
- मोबाइल कनेक्टिविटी तक आसान पहुंच: डिजिटल इंडिया मिशन के द्वारा भारत सरकार ने सभी गांवों को मोबाइल कनेक्टिविटी से कवर करने के लिए बड़े पैमाने पर कदम उठाया है। इसका मुख्य उद्देश्य मोबाइल नेटवर्क की पहुंच को बढ़ाना और देश भर में 44,000 गांवों में मोबाइल कनेक्टिविटी में सुधार लाना है।
- सार्वजनिक इंटरनेट एक्सेस कार्यक्रम (राष्ट्रीय ग्रामीण इंटरनेट मिशन): डिजिटल इंडिया मिशन के द्वारा भारत सरकार देश के सभी नागरिकों को इंटरनेट की सुविधा प्रदान कराती है। इस स्तम्भ के द्वारा पूरे देश में सार्वजनिक इंटरनेट सेवा केंद्र बनाये जायेंगे, जहाँ से प्रय्तेक व्यक्ति तक इंटरनेट की सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी।
- इलेक्ट्रॉनिक्स सेवाओं का निर्माण (ई-क्रांति): डिजिटल इंडिया मिशन के माध्यम से ई-क्रांति के तहत सभी सेवाओं को इलेक्ट्रॉनिक्स का रूप दिया जायेगा। जितने भी कार्य पहले ऑफलाइन होते थे, उस सभी कामों को ऑनलाइन करके हुए देश में इलेक्ट्रॉनिक्स सेवाओं में बढ़ोतरी की गई है। इसके अंतर्गत स्मार्ट energy मीटर, माइक्रो एटीएम, मोबाइल, कंज्यूमर और मेडिकल इलेक्ट्रॉनिक्स आदि शामिल किये गए हैं।
- ई-गवर्नेंस सर्विसेज (टेक्नोलॉजी की मदद से): डिजिटल इंडिया मिशन के माध्यम से विभिन्न सरकारी सेवाओं की प्रक्रिया और वितरण करना, UIDAI, भुगतान गेटवे, ईडीआई और मोबाइल प्लेटफॉर्म के साथ ई-गवर्नेंस के द्वारा डिजिटलीकरण करना है। ई-गवर्नेंस सर्विसेज के तहत सरकार देश में प्रत्येक सरकारी काम में पारदर्शिता लाने के लिए ऑनलाइन पोर्टल का निर्माण कर रही है। जितने भी कार्यालय हैं, उन सभी सरकारी कार्यालयों में आवेदन पत्रों के सरलीकरण एवं जानकारियों के लिए ऑनलाइन माध्यम का इस्तेमाल किया जायेगा।
- नौकरियों के लिए आईटी प्रक्षिशण: भारत सरकार आईटी क्षेत्र की नौकरियों के लिए कस्बों और गांवों में 10 मिलियन लोगों को प्रशिक्षण करने का लक्ष्य रख रही है। आईटी के माध्यम से देश के नौजवान लड़के-लड़कियां प्रशिक्षण प्राप्त करके रोजगार प्राप्त कर पाएंगे। इस स्तम्भ के मध्यनजर देश में बहुत सारे प्रशिक्षण केंद्र खोले गए हैं, जिससे देश के नौजवानों को इन्फॉर्मेशनल टेक्नोलॉजी के बारे में जानकारी और प्रशिक्षण प्राप्त हो सके।
- वैश्विक सूचना: डिजिटल इंडिया मिशन के माध्यम से सरकार का उद्देश्य ऑनलाइन डेटा होस्ट करने के लिए सोशल मीडिया को शामिल करना और शासन के लिए इन सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स का उपयोग करना है।
- फीडबैक प्राप्त करना: डिजिटल इंडिया मिशन के माध्यम से भारत सरकार ने सरकार और नागरिकों के बीच टू वे कम्युनिकेशन के लिए MyGov.in वेबसाइट लांच की है।
- भविष्य की तैयारी का कार्यक्रम: भविष्य की तैयारी का कार्यक्रम का मतलब है कि देश का भविष्य तभी रोशन होगा, जब देश का प्रत्येक नागरिक डिजिटलाइजेशन के महत्व को समझ पायेगा, और महत्व को समझने के लिए देश के नागरिकों को डिजिटल इंडिया कार्यक्रम का हिस्सा बनना पड़ेगा। भविष्य की तैयारी करने के लिए प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किये जाएंगे, इसके अतिरिक्त जितनी भी सरकारी योजनाएं हैं, सभी योजनाओं को ऑनलाइन करके भविष्य की तैयारी का आरम्भ हो पायेगा।
Initiatives under Digital India Yojana: डिजिटल इंडिया योजना के तहत प्रमुख पहल कौन कौन से हैं?
- PRAGATI(प्रो-एक्टिव गवर्नेंस एंड टाइमली इम्प्लीमेंटेशन): यह एक बहुउद्देश्यीय और बहु-विषयक मंच है, जिसका उद्देश्य आम नागरिकों की शिकायतों को दूर करने के साथ-साथ भारत सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों, और परियोजनाओं के साथ-साथ राज्य सरकारों द्वारा शुरू की गई परियोजनाओं की निगरानी करना और समीक्षा करना है।
- डिजिटल साक्षरता अभियान(Disha): इसका मुख्य उद्देश्य आईटी-निरक्षर आबादी को आईटी प्रशिक्षण प्रदान कराना है, इसके तहत भारत सरकार ने सभी राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं और अधिकृत राशन डीलरों सहित 52.5 लाख लोगों को शिक्षित करने का लक्ष्य रखा है।
- राष्ट्रीय ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क: ग्रामीण क्षेत्रों में ब्रॉडबैंड क्रांति को गति देने के लिए यह एक महत्वाकांक्षी पहल है।
डिजिटल अर्थव्यवस्था के घटक कौन कौन से हैं?
- ई-बिजनेस इन्फ्रास्ट्रक्चर: इसके अंतर्गत हार्डवेयर, सॉफ्टवेयर, मानव पूंजी, नेटवर्क, दूरसंचार शामिल हैं।
- ई-व्यवसाय: व्यवसाय कैसे संचालित होता है, कोई भी प्रक्रिया जिसे कोई संगठन कंप्यूटर-मध्यस्थ नेटवर्क पर संचालित करता है।
- ई-कॉमर्स: इसके अंतर्गत ऑनलाइन वस्तुओं का विपरण किया जाता है।
- ई-भुगतान (e-Payment): भारत इंटरफेस फॉर मनी-यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस(BHIM UPI) उपभोक्ताओं और सभी बैंकों को जोड़ता है और कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय डिजिटल कार्यक्रमों द्वारा लेनदेन की शुरुआत में शुल्क लिया जाता है। इसके अंतर्गत PhonePe, Google Pay, Paytm, Amazon Pay आदि पेमेंट एप शामिल हैं।
Digital India Mission Progress Card: डिजिटल इंडिया मिशन का रिपोर्ट कार्ड
- डिजिटल इंडिया मिशन के द्वारा भारतनेट के अंतर्गत लगभग 1.19 लाख ग्राम पंचायतों को औप्टिकल फाइबर से जोड़ा गया है।
- Digital India Mission के अंतर्गत देश भर में कुल 3.65 लाख जन सेवा केंद्र (CSC Center) हैं जो 350 से अधिक सरकारी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।
- डिजिटल इंडिया मिशन के अंतर्गत 123 करोड़ लोगों को कई सरकारी सेवाओं के लिए बायोमेट्रिक पहचान और निर्बाध पहुंच प्रदान कराई गई है।
- Digital India Mission के अंतर्गत देश भर में 2.23 लाख स्मार्टफोन और बायोमेट्रिक उपकरणों को भारतीय डाक भुगतान बैंक प्रणाली से जोड़ा गया है, जो app के माध्यम से ग्रामीण भारत में घर-घर बैंकिंग प्रदान करता है।
- डिजिटल इंडिया मिशन के अंतर्गत नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर 1.4 करोड़ से अधिक छात्रवृत्ति आवेदन पंजीकृत हो चुकी है।
- डिजिटल इंडिया मिशन के अंतर्गत देश भर में Disha कार्यक्रम के तहत 2.30 करोड़ व्यक्तियों को सूचीबद्ध किया गया है।
- डिजिटल इंडिया मिशन के द्वारा लाभार्थियों के बैंक खातों में 7.45 लाख करोड़ रुपये का एक मजबूत आंकड़ा स्थानांतरित किया गया है।
- डिजिटल इंडिया मिशन के अंतर्गत देश भर में BHIM app के अब तक लगभग 45 मिलियन डाउनलोड दर्ज किए जा चुके हैं।
- डिजिटल इंडिया मिशन के अंतर्गत देश भर में ई-शक्ति application के अंतर्गत 4.38 लाख SHG और 46.83 लाख महिला सदस्य शामिल हो चुकी हैं।
- डिजिटल इंडिया मिशन के अंतर्गत अब तक 2300 से अधिक सेवाएं डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं।
Conclusion: निष्कर्ष
दोस्तों, योजना स्टोरी (YojanaStory.com) वेबसाइट से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद। मुझे आशा है कि आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। इस लेख में हमने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली डिजिटल इंडिया मिशन (Digital India Yojana) के बारे में सारी महत्पूर्ण जानकारियों से अवगत कराने की पूरी कोशिश की है। यदि आपको डिजिटल इंडिया मिशन योजना के बारे में यह लेख लाभकारी व महत्वपूर्ण लगता है, तो हमें कमेंट जरूर करें ताकि हम आपके लिये और ऐसी ढेरों सारी योजनाओं के बारे में जानकारियां साझा करते रहें।

गौरव जोशी सरकारी योजनाओं की सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने में माहिर हैं। वह बी. टेक. (I.T.) ग्रेजुएट हैं। इस समय वह Digital Fames के नाम से आई. टी. कंपनी और C.S.C. सेंटर (जन सेवा केंद्र) का संचालन कर रहे हैं। Yojana Story वेबसाइट के माध्यम से वह लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हैं।