Atal Pension Yojana: सभी वरिष्ठ नागरिकों को दिया जायेगा सरकार से ₹5000 प्रतिमाह पेंशन, यहाँ से करें आवेदन

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

दोस्तों, Atal Pension Yojana केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक योजना है, जिसके माध्यम से 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने के बाद खर्च करने के लिए नियमित आय प्रदान कराई जाती है। आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसका बुढ़ापा बड़े ही मौज के साथ निकल जाए, और उसकी जरूरतों को पूरा करने के लिए किसी और का सहारा न लेना पड़े। इन्ही बातों को ध्यान में रखते हुए, लोग अपने रिटायरमेंट की प्लांनिग पहले से करने में लग जाते हैं। देश में ऐसे भी बहुत से लोग हैं जो आर्थिक रूप से कमजोर एवं असमर्थ हैं, जिस कारण वह अपने बृद्ध अवस्था के खर्चों लिए निवेश नहीं कर पाते हैं। इसी कारण से भारत सरकार द्वारा सेविंग योजना को बढ़ावा देते हुए अटल पेंशन योजना की शुरुवात की गई है।

दोस्तों, अटल पेंशन योजना लोगों के लिए काफी फ़ायदेमंद सेविंग स्कीम में से एक है। Atal Pension Yojana के तहत पेंशन की धनराशि लाभार्थियों के द्वारा किये गए निवेश तथा उम्र के हिसाब से निश्चित की जाती है। अटल पेंशन योजना के माध्यम से न केवल कम राशि जमा करवाकर हर माह अधिक पेंशन प्राप्त की जा सकती है, बल्कि असामयिक मृत्यु की दशा में अपने परिवार को भी इसका लाभ प्रदान करवा सकते हैं। दोस्तों, बता दें कि केंद्र सरकार की इस योजना में सरकार द्वारा हर महीने 1000 रुपये से लेकर 5,000 रुपये तक की पेंशन प्रदान कराई जाती है। Atal Pension Yojana के माध्यम से मिलने वाली पेंशन राशि वृद्धजनों के लिए बुढ़ापे का सहारा है। इससे उन्हें काफी मदद मिलेगी और उनका जीवन आनंद में कटेगा।

दोस्तों, यदि आप भी Atal Pension Yojana का लाभ लेकर अपने बृद्ध अवस्था के लिए फाइनेंसियल प्लानिंग करना चाहते हैं, तो इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक पढ़ कर जाएँ। इस लेख में आपको पीएम अटल पेंशन योजना की जानकारी जैसे अटल पेंशन योजना क्या है, Atal Pension Yojana के फायदे, अटल पेंशन योजना के लिए पात्रता, और अटल पेंशन योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जाएगी।

Atal Pension Yojana (APY): अटल पेंशन योजना की जानकारी 

दोस्तों, भारत सरकार द्वारा अटल पेंशन योजना की शुरुवात 2015 में की गई, जिसमें निवेशकों को 18 से 40 वर्ष तक निवेश करना होता है। 60 वर्ष पूर्ण कर लेने के बाद निवेशकों को एक न्यूनतम पेंशन की गारंटी दी जाती है, जो ₹1,000 से ₹5,000 प्रति माह तक हो सकती है। Atal Pension Yojana का मुख्य उद्देश्य वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना, बुढ़ापे में स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थितियों या दुर्घटनाओं से संबंधित चिंताओं को कम करना है। एक विश्वसनीय आय स्रोत प्रदान करके, Atal Pension Yojana का उद्देश्य भारतीय नागरिकों के बीच आश्वासन की भावना पैदा करना है। अटल पेंशन योजना से जुड़ा लाभार्थी यदि किसी कारणवश मृत्यु को प्राप्त कर लेता है, तो इसके द्वारा प्रदान किया गया बीमा सदस्यों को भी लाभ प्रदान करती है। यह बीमा ने केवल अनौपचारिक क्षेत्र की जरूरतों को पूरा करता है, अपितु इसके माध्यम से निजी क्षेत्र के कर्मचारी जैसे कि गृहस्वामी, नौकरानियाँ, डिलीवरीमैन, माली, आदि भी शामिल होते हैं जिनके पास मौजूदा पेंशन योजना नहीं है।

Atal Pension Yojana (APY) Overview: अटल पेंशन योजना का अवलोकन 

  • योजना का नाम: अटल पेंशन योजना
  • शुरू की गई: केंद्र सरकार द्वारा
  • संबंधित विभाग: पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA)
  • लाभार्थी: भारत देश के सभी नागरिक
  • उद्देश्य: देश के सभी नागरिकों को 60 वर्ष बाद पेंशन प्रदान करवाना
  • आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन/ऑफलाइन

Atal Pension Yojana (APY) Benefits: अटल पेंशन योजना के लाभ व विशेषताएं 

  • अटल पेंशन योजना केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई योजना है, जिसमें निवेशक को अपनी योग्यता के अनुसार निवेश करना होता है।
  • जो निवेशक अटल पेंशन योजना के माध्यम से निवेश करते हैं, उन्हें 60 वर्ष की आयु से लेकर बाकी जीवन काल तक 1,000 रुपये प्रति माह से लेकर 5,000 रुपये प्रति माह की पेंशन प्रदान कराई जाती है।
  • मान लीजिए अगर आप अटल पेंशन योजना में 18 वर्ष की उम्र में प्रतिदिन 7 रुपये का निवेश करते है, यानि हर महीने 210 रुपये का निवेश करते है, तो आपको एक साल में 2520 रुपये का निवेश करना होगा। इसी निवेश की रकम को यदि आप 20 साल तक लगातार करते हैं, तो आपकी कुल निवेश राशि 50,000 रुपये हो जाएगी, और जब आपकी उम्र 60 साल की हो जाएगी, तो आपको सरकार की तरफ से हर महीने 5000 रुपये की पेंशन मिलना शुरू हो जाएगी।
  • Atal Pension Yojana (APY) के अंतर्गत पति या पत्नी के निधन के बाद जमा राशि (जो 60 वर्ष की आयु तक जमा हो गयी थी) नोमिनी को प्रदान कर दी जाती है।
  • Atal Pension Yojana (APY) के अंतर्गत यदि किसी कारणवश योजनाधारक की मृत्यु हो जाती है, परन्तु स्कीम चालू रहती है, तो इस परिस्तिथि में योजनाधारक के ऊपर आश्रित को भी इस योजना का लाभ मिलता है।
  • अटल पेंशन योजना के लिए राशि सालाना, छमाही, त्रैमासिक या फिर मासिक प्रदान की जाती है। Atal Pension Yojana (APY) के अंतर्गत कितनी पेंशन मिलेगी, यह योजना में लगाई गई योगदान राशि और योजना में प्रवेश की आयु पर निर्भर करती है।
  • यदि योजनाधारक किसी कारणवश 60 वर्ष की आयु से पहले अटल पेंशन योजना का खाता बंद करवाना चाहते हैं, तो इस स्कीम के तहत 60 वर्ष की आयु से पहले निधन, किसी गंभीर बीमारी के इलाज या अन्य आर्थिक कारणों के लिए अटल पेंशन योजना खाता बंद किया जा सकता है।
  • अटल पेंशन योजना में खाताधारक को पैसा जमा करने पर टैक्स में छूट भी प्रदान की जाती है। बता दें कि योजनाधारक अटल पेंशन योजना में निवेश के लिए धारा 80 सीसीडी (1) और धारा 80 सीसीडी (1 बी) के तहत टैक्स बेनिफिट ले सकते हैं।
ALSO READ  PM Gram Sadak Yojana: सभी गांव की सड़कों को सरकार द्वारा किया जाएगा पक्का, यहां जानिए योजना की संपूर्ण जानकारी

Atal Pension Yojana Eligibility: अटल पेंशन योजना के लिए निर्धारित पात्रता 

  • अटल पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आवेदकों को भारत का मूल निवासी होना जरुरी है।
  • Atal Pension Yojana (APY) में आवेदन कर के पेंशन का लाभ लेने के लिए आवेदकों की उम्र कम से कम 18 साल से अधिक होना चाहिए और अधिकतम 40 साल होना चाहिए।
  • एपीवाई पेंशन योजना (APY Pension Scheme) के अंतर्गत पति-पत्नी मिल कर भी हर महीने पेंशन का फायदा उठा सकते है।
  • Atal Pension Yojana (APY) में निवेश करने के बाद 60 साल की उम्र में प्रति महीने पेंशन का लाभ प्रदान कराया जाता है।
  • अटल पेंशन योजना (APY) के अंतर्गत लाभकर्ता 1000 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक की पेंशन का लाभ उठा सकते है।
  • अटल पेंशन योजना में निवेश करने के लिए आवेदकों का बैंक में बचत खाता होना आवश्यक है, और किसी दूसरी ऐसी योजना में सदस्य नहीं होना चाहिए।

Atal Pension Yojana Required Documents: अटल पेंशन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज 

  • आवेदक का आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पहचान पत्र
  • स्थायी पता का प्रमाण
  • बैंक खाता
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • नॉमिनी जानकारी पत्र
  • आय प्रमाण पत्र

Atal Pension Yojana Apply Online: अटल पेंशन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • अटल पेंशन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले अपने बैंक के नेट बैंकिंग सेवाओं को एक्टिवेट करवाना होगा।
  • अब अपने बैंक के मोबाइल एप्लीकेशन अथवा ऑफिसियल वेबसाइट पर चले जाएँ।
  • नेट बेकिंग पर लॉगिन करने के बाद आपको ‘सोशल सिक्योरिटी स्कीम्स’ या ‘पेंशन योजनाएं’ वाले सेक्शन में जाना होगा।
  • इसके बाद आपको अटल पेंशन योजना का ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। इसमें आपको अपनी व्यक्तिगत जानकारी, जैसे कि नाम, आयु, आधार नंबर, और बैंक खाता विवरण आदि दर्ज करना होगा।
  • Atal Pension Yojana Application Form को सही तरीके से भर लेने के बाद आपको अपनी पसंद के अनुसार मासिक पेंशन राशि चुननी होगी।
  • आपकी मासिक पेंशन राशि ₹1,000, ₹2,000, ₹3,000, ₹4,000, या ₹5,000 हो सकती है, जितनी ज्यादा पेंशन आप चुनेंगे, उतना ही अधिक अंशदान आपको करना होगा।
  • अब ऑटो डेबिट की सुविधा को एक्टिवेट कर लें, जिससे कि मासिक अंशदान राशि योजना में स्वतः ही जमा हो जाए।
  • सभी जानकारियों को भरने और ऑटो-डेबिट की अनुमति देने के बाद आपको अटल पेंशन योजना का ऑनलाइन फॉर्म सबमिट कर लेना है।
  • इस प्रकार से आप अटल पेंशन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे।
ALSO READ  PM Sauchalay Yojana: स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण के लिए सरकार दे रही है ₹12,000, यहाँ जानें आवेदन प्रक्रिया

Atal Pension Yojana Apply Offline: अटल पेंशन योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन कैसे करें? 

  • अटल पेंशन योजना के लिए आवेदन करने के लिए लाभार्थी को NSDL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर लेना है।
  • इसके बाद आवेदकों को इस फॉर्म को प्रिंट निकाल कर उसे पूरा सही तरीके से भर लेना होगा।
  • इसके बाद इस फॉर्म के साथ आवश्यक दस्तावेज संलग्न करना होगा।
  • अब आवेदकों को अपने नजदीकी बैंक में जाकर इस फॉर्म को जमा कर लेना होगा।
  • इसके बाद बैंक के द्वारा इस फॉर्म को स्वीकृत किया जाएगा।
  • लाभार्थी द्वारा अपनी योग्यता के अनुसार चुनी हुई राशि बैंक खाते के माध्यम से मासिक क़िस्त के रूप में भरा जाएगा।

Atal Pension Yojana Status Check: अटल पेंशन योजना में आवेदन का स्टेटस चेक कैसे करें?   

  • अटल पेंशन योजना में आवेदन का स्टेटस चेक करने के लिए लाभार्थी को NSDL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर “Atal Pension Yojana Status Check” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आवेदकों को अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद मोबाइल नंबर पर एक OTP प्राप्त हो जायेगा।
  • इसके बाद अटल पेंशन योजना स्टेटस में आवेदक को e -statement, profile, और अन्य जानकारी प्राफ्त हो जाएगी।

Atal Pension Yojana Closure Form Online Download & Refund Process: अटल पेंशन अकाउंट क्लोजर फॉर्म ऑनलाइन डाउनलोड और रिफंड की प्रक्रिया

अटल पेंशन योजना के लाभार्थी एपीवाई अकाउंट क्लोजर फॉर्म NSDL की वेबसाइट https://www.npscra.nsdl.co.in/nsdl-forms.php से डाउनलोड कर सकते हैं। दोस्तों, बता दें कि अटल पेंशन अकाउंट क्लोजर फॉर्म में अपना PRAN नंबर, बचत खाते की डिटेल और निकासी की वजह बतानी होती है। इसके बाद बैंक यह देखते हैं कि आपके अकाउंट में कितने पैसे जमा है। इसके अलावा बैंक यह भी चेक करता है कि सरकार ने कितना योगदान दिया है।

सरकार की ओर से किया जाने वाला अंशदान और उस पर जो इनकम हुई है, वह रकम वापस नहीं की जाती है। इसके अलावा अकाउंट के रख रखाव का खर्च भी आपके अकाउंट से काट लिया जाता है। और इसके बाद बचा हुआ फंड आपके सेविंग अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाता है। परन्तु यदि लाभार्थी किसी गंभीर बीमारी या मृत्य होने पर APY को बंद करना चाहते हैं, तो कुछ भी कटौती नहीं की जाती है। योजना के माध्यम से इनकम के साथ-साथ सब्सक्राइबर और गर्वनमेंट के योगदान दोनों को वापस कर दिया जाता है।

Atal Pension Yojana Rule And Fine Process: अटल पेंशन योजना के नियम और दंड प्रक्रिया

  • INR 1 हर महीने जुर्माना, अगर प्रति माह योगदान राशि INR 100 तक है।
  • INR 2 हर महीने जुर्माना, अगर प्रति माह योगदान राशि INR 101 से INR 500 के बीच है।
  • INR 5 हर महीने जुर्माना, अगर प्रति माह योगदान राशि INR 501 से INR 1,000 के बीच है।
  • INR 10 हर महीने जुर्माना, अगर प्रति माह योगदान राशि INR 1,001 के बीच है।
  • छह महीने तक जमा नहीं किया तो खाताधारी का खाता सील कर लिया जाएगा।
  • 12 महीने तक जमा नहीं किया, तो खाताधारी का खाता निष्क्रिय कर दिया जाएगा।
  • 24 महीने तक जमा नहीं किया तो खाताधारी के खाते को पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा।
ALSO READ  PM Jal Jeevan Mission Yojana: अब जल जीवन मिशन के द्वारा सबके घर लगेगा फ्री पानी कनेक्शन, ऐसे देखें लिस्ट में अपना नाम

Atal Pension Yojana Contribution Chart Download: अटल पेंशन योजना कंट्रीब्यूशन चार्ट डाउनलोड

  • Atal Pension Yojana Contribution Chart Download करने के लिए सबसे पहले NSDL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक होम पेज खुलकर आएगा।
  • अब होमपेज पर आपको APY-कंट्रीब्यूशन चार्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • जैसे ही आप APY-Contribution Chart के लिंक पर क्लिक करेंगे, आपके सामने एक कंट्रीब्यूशन चार्ट खुल कर आ जाएगा।
  • अब आप इस APY-कंट्रीब्यूशन चार्ट में कंट्रीब्यूशन डिटेल चेक कर सकते हैं।
  • आप इस APY-Contribution Chart को डाउनलोड करके सुरक्षित भी रख सकते हैं।
  • इस प्रकार से आप Atal Pension Yojana Premium Chart Pdf 2025 डाउनलोड कर सकते हैं

Atal Pension Yojana Account Open: अटल पेंशन योजना में कैसे खुलवाए अपना खाता?

अगर आप भी अटल पेंशन योजना (APY Pension Scheme) के अंतर्गत निवेश करके 60 साल की उम्र बाद हर महीने पेंशन का लाभ उठाना चाहते हैं। तो सबसे पहले आपको अपने नजदीकी बैंक जा कर APY खाता खुलवाना होगा। इसके लिए आपको कुछ जरुरी दस्तावेजों को आवश्यकता पड़ेगी। इसके बाद यदि आप अटल पेंशन योजना के लिए योग्य होंगे तो बैंक कर्मचारियों द्वारा आपका खाता अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) में खोल दिया जायेगा। इसके बाद आप Atal Pension Yojana में निवेश कर सकते हैं।

Atal Pension Yojana Important Links: अटल पेंशन योजना महत्वपूर्ण लिंक 

Conclusion: निष्कर्ष 

दोस्तों, योजना स्टोरी (YojanaStory.com) वेबसाइट से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद। मुझे आशा है कि आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। इस लेख में हमने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली अटल पेंशन योजना (PM Atal Pension Yojana) के बारे मे सारी महत्पूर्ण जानकारियों से अवगत कराने की पूरी कोशिश की है। यदि आपको अटल पेंशन योजना के बारे में यह लेख लाभकारी व महत्वपूर्ण लगता है, और आप Atal Pension Yojana का लाभ उठा रहे हें, तो हमें कमेंट जरूर करे ताकि हम आपके लिये और ऐसी ढेरों सारी योजनाओं के बारे में जानकारियां साझा करते रहें।

Leave a Comment