दोस्तों, PM Saubhagya Yojana भारत के गरीब नागरिकों को निःशुल्क बिजली उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आरम्भ की गई एक महत्वपूर्ण सरकारी योजना है। प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के माध्यम से देश के आर्थिक रूप कमजोर वर्ग के लोगों को भारत सरकार द्वारा मुफ्त में बिजली प्रदान करवाई जाती है। दोस्तों, आज के समय में भी हमारे देश में ऐसे कई परिवार है जिनके घर में बिजली की सुविधा उपलब्ध नहीं है, जिस कारण से उन्हें बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, परन्तु अब केंद्र सरकार ने इस बिजली की समस्या से छुटकारा दिलाने हेतु नागरिकों के लिए पीएम सौभाग्य योजना को आरम्भ किया है। Pradhan Mantri Saubhagya Yojana के द्वारा उन परिवारों को मुफ्त में बिजली कनेक्शन दिया, जिनके घरों में बिजली की सुविधा उपलब्ध नहीं है, ताकि वह भी रोशनी के उजाले में अपना जीवन बिता पाएं। PM Saubhagya Yojana का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रहने वाले गरीब परिवार के लोगों के घरों में बिजली की आपूर्ति प्रदान करवाना है।
दोस्तों, प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत देश के सभी घरों, विशेषकर गरीब परिवारों, को फ्री बिजली कनेक्शन प्रदान करवाया जाता है। PM Saubhagya Yojana के माध्यम से 2011 की सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना के आधार पर पात्र परिवारों को डीसी पावर प्लग, एलईडी बल्ब और 5 साल तक मीटर मरम्मत जैसी बिजली की सुविधाएँ प्रदान कराई जाती हैं। Pradhan Mantri Saubhagya Yojana का मुख्य लक्ष्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के सभी घरों को बिजली से जोड़कर उनके जीवन में रोशनी प्रदान करवाना है। पीएम सौभाग्य योजना का मुख्य उद्देश्य देश के हर घर तक बिजली पहुंचाकर एक सशक्त और उज्ज्वल भारत का निर्माण करवाना है। दोस्तों, आज के समय में भी काफी परिवार ऐसे हैं, जो अपनी सीमित आय के चलते बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रह जाते हैं। प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत केंद्र सरकार गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मुफ्त बिजली कनेक्शन प्रदान करवाती है। इसके अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक विकास को भी PM Saubhagya Yojana के द्वारा लाभ प्राप्त होता है।घरों में पर्याप्त बिजली कनेक्शन उपलब्ध होने के कारण बच्चे अपनी पढ़ाई अच्छी तरह से कर सकते हैं।
दोस्तों, यदि आप भी PM Saubhagya Yojana का लाभ प्राप्त कर सरकार द्वारा मुफ्त बिजली कनेक्शन की सुविधा प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक पढ़ कर जाएँ। इस लेख में आपको प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना की जानकारी जैसे पीएम सौभाग्य योजना क्या है, PM Saubhagya Yojana के फायदे, पीएम सौभाग्य योजना के लिए पात्रता, और पीएम सौभाग्य योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जाएगी।
PM Saubhagya Yojana: प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना की पूरी जानकारी
दोस्तों, प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना का शुभारम्भ भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 25 दिसंबर 2017 को किया था। PM Saubhagya Yojana अथवा “प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना” के अंतर्गत वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर शहरी व ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के परिवारों को फ्री बिजली कनेक्शन प्रदान करवाया जाता है। प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना (प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना) का लाभ प्राप्त करने के लिए 2011 की जनगणना में आपका नाम होना आवश्यक है। यदि आपका नाम वर्ष 2011 की जनगणना में उपलब्ध नहीं है तो आप PM Saubhagya Yojana का लाभ प्राप्त नहीं कर पाएंगे। पीएम सौभाग्य योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा फ्री बिजली कनेक्शन सुविधा के साथ-साथ एक डीसी पावर प्लग, एक एलइडी बल्ब और 5 साल के लिए मीटर की मरम्मत की सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराई जाती है। दोस्तों, जानकारी के लिए बता दें कि भारत सरकार द्वारा PM Saubhagya Yojana के माध्यम से अब तक कुल मिलाकर 16320 करोड रुपए खर्च किए हैं। दोस्तों, Pradhan Mantri Saubhagya Yojana के अंतर्गत अप्लाई करने के लिए आवेदकों को ₹500 की रजिस्ट्रेशन फीस देनी होती है। आवेदन इस राशि को 10 किस्तों में भी जमा कर सकता है। PM Saubhagya Yojana के माध्यम से भारत सरकार देश भर में लगभग 262.84 लाख घरों को बिजली कनेक्शन प्रदान करेगी, जिसमें से 207.14 लाख घर ग्रामीण क्षेत्रों के होंगे। प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना (PM Saubhagya Yojana) के माध्यम से केंद्र सरकार मात्र 18 महीने में सभी गरीब परिवारों के घर बिजली कनेक्शन उपलब्ध करायेगी।
Pradhan Mantri Saubhagya Yojana Overview: प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना का अवलोकन
- योजना का नाम: प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना
- सम्बंधित विभाग: विद्युत मंत्रालय
- शुरू की गई: केंद्र सरकार द्वारा
- कब शुरू की गई: 25 दिसंबर 2017
- कहां शुरू की गई: पूरे भारत में
- उद्देश्य: देश के हर घर में मुफ्त बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराना
- लाभार्थी: देश के गरीब परिवार जिनके पास बिजली कनेक्शन नहीं है, और जो 2011 की जनगणना में शामिल हैं
- लाभ: बिजली कनेक्शन, LED बल्ब, DC पावर प्लग, 5 साल की मीटर रिपेयरिंग सर्विस आदि
- आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन/ऑफलाइन
- आधिकारिक वेबसाइट: https://saubhagya.gov.in/
PM Saubhagya Yojana Benefits: प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना (पीएम सौभाग्य योजना) के लाभ व विशेषताएं
- प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना (पीएम सौभाग्य योजना) का मुख्य उद्देश्य देश के उन सभी नागरिकों के घर मे बिजली पहुंचाना है जो बिना बिजली के अपना जीवन यापन कर रहे हैं।
- PM Saubhagya Yojana के द्वारा केंद्र सरकार देश के सभी ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में गरीब परिवारों के घर बिजली का कनेक्शन उपलब्ध कराती है।
- Pradhan Mantri Saubhagya Yojana को आरम्भ करने का मुख्य उद्देश्य हर घर बिजली पंहुचना है।
- PM Saubhagya Yojana के माध्यम से सभी लाभार्थी परिवारों को मुफ्त बिजली प्रदान कराई जाती है।
- Pradhan Mantri Saubhagya Yojana के द्वारा नोडल एजेंसी रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड निर्धारित की गई है।
- Pradhan Mantri Saubhagya Yojana का लाभ ग्रामीण तथा शहरी दोनों क्षेत्र के पात्र नागरिकों को प्रदान किया जाता है।
- PM Saubhagya Yojana के अंतर्गत ट्रांसफार्मर, तारों और मीटर जैसे उपकरणों पर भी सरकार द्वारा सब्सिडी प्रदान की जाती है।
- प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना अर्थात प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के तहत 3 करोड़ गरीब लोगों को लाभ प्राप्त हो सकेगा।
- प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के द्वारा पांच एलइडी बल्ब, एक डीसी पंखा, एक डीसी पावर प्लग और 5 साल के लिए मीटर की मरम्मत की गारंटी सरकार द्वारा प्रदान की जाती है।
- PM Saubhagya Yojana द्वारा चयनित लाभार्थियों को तुरंत ही पंजीकरण करके बिजली का कनेक्शन प्रदान किया जाता है।
- PM Saubhagya Yojana के अंतर्गत बिजली का कनेक्शन प्राप्त करने के लिए लाभार्थियों को कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं होती है, बिजली का कनेक्शन घर बैठे ही अपने मोबाइल के जरिए प्राप्त किया जा सकता है।
- PM Saubhagya Yojana के द्वारा केंद्र सरकार देश के सभी गरीब परिवारों को निःशुल्क बिजली प्रदान कराती है।
- PM Saubhagya Yojana के द्वारा बिजली कनेक्शन के लिए हर गांव में कैंप लगाए जाते हैं।
- PM Saubhagya Yojana के द्वारा जिन क्षेत्रों में ग्रिड कनेक्टिविटी संभव नहीं है, वहां विद्युतीकरण सुनिश्चित करने के लिए सौर ऊर्जा प्रणालियां स्थापित कराई जाती है।
- Pradhan Mantri Saubhagya Yojana के द्वारा देश के 3 करोड़ से भी ज्यादा आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के परिवारों को लाभ प्रदान किया जायेगा।
- Pradhan Mantri Saubhagya Yojana के द्वारा देश के नागरिकों की बिजली जैसी मूलभूत समस्याओं से दूर किया जाएगा।
- Pradhan Mantri Saubhagya Yojana तहत अनुमानित लाभार्थी परिवारों की संख्या 1796 लाख हैं, जिसमें 1336 लाख विद्युतीकृत ग्रामीण परिवार हैं और 460 लाख शेष अविद्युतीकृत ग्रामीण परिवार हैं।
- Pradhan Mantri Saubhagya Yojana के कार्यान्वयन के लिए सरकार ने 16,320 करोड रुपए का बजट निर्धारित किया है।
- PM Saubhagya Yojana के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा, तथा घरों में बिजली के रहने से बच्चे अपनी पढ़ाई अच्छी तरह से कर पाएंगे।
- PM Saubhagya Yojana के माध्यम से बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, उड़ीसा, झारखंड, पूर्वोत्तर राज्य, जम्मू कश्मीर इत्यादि राज्यों को लाभ प्रदान कराया जाता है।
प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के अंतर्गत चयन किए गए इलाकों की सूची
- बिहार
- उत्तर प्रदेश
- मध्य प्रदेश
- उड़ीसा
- झारखंड
- जम्मू कश्मीर
- राजस्थान
- पूर्वोत्तर के राज्य
PM Saubhagya Yojana Eligibility: प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए जरुरी पात्रता
- प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना अथवा प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को भारत का स्थाई निवासी होना आवश्यक है।
- PM Saubhagya Yojana का लाभ केवल भारत के गरीब परिवारों को प्रदान किया जाता है।
- यदि आवेदक के घर में पहले से बिजली का कनेक्शन उपलब्ध है तो वह PM Saubhagya Yojana का लाभ प्राप्त नहीं कर सकता है।
- आयकर भुगतान करने वाले आवेदक प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना का लाभ प्राप्त करने के पात्र नहीं हैं।
- PM Saubhagya Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदनकर्ता लाभार्थी के परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए।
- Pradhan Mantri Saubhagya Yojana का लाभ सिर्फ उन्ही को प्रदान किया जायेगा, जिनका नाम 2011 की जनगणना सूची में शामिल होगा।
- यदि आवेदनकर्ता लाभार्थी के घर में कोई वाहन जैसे मोटरसाइकिल अथवा कार उपलब्ध है, तो उन्हें PM Saubhagya Yojana का लाभ नहीं मिल सकेगा।
- PM Saubhagya Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक परिवार के पास फ्रिज या हेडलाइट जैसी कोई चीज उपलब्ध नहीं होनी चाहिए।
- PM Saubhagya Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट न्यूनतम 50000 से कम होनी चाहिए।
- PM Saubhagya Yojana का लाभ उन परिवारों को नहीं दिया जाएगा जिनकी सालाना आय 1 लाख से अधिक है।
Pradhan Mantri Saubhagya Yojana Required Documents: प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए जरुरी दस्तावेज
- आधार कार्ड
- वोटर कार्ड
- पैन कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- स्थाई निवास प्रमाणपत्र
- आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर
- बैंक खाता पासबुक
- पासपोर्ट आकार का फोटो
- राशन कार्ड
- बीपीएल कार्ड
PM Saubhagya Yojana Apply Online: पीएम सौभाग्य योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- पीएम सौभाग्य योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले PM Saubhagya Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद वेबसाइट के होमपेज में जाकर “Guest” के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जायेगा जिसमें आपको “Sign In” का ऑप्शन मिल जायेगा।
- इसके बाद आपको अपनी रोल आईडी और पासवर्ड दर्ज कर लेना होगा।
- इसके बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक कर लेना होगा।
- इसके बाद आपके सामने PM Saubhagya Yojana Application Form दिख जायेगा।
- इसके बाद आपको आपको मांगी गई सभी जानकारियो को ध्यानपूर्वक भरना होगा।
- इसके बाद पीएम सौभाग्य योजना एप्लीकेशन फॉर्म में मांगे गए सभी दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड कर लेना होगा।
- प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना आवेदन पत्र को अच्छी तरह से भर लेने और मांगे गए डाक्यूमेंट्स को अपलोड कर लेने के बाद अंत में आपको सबमिट बटन में क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपका फॉर्म सबमिट हो जायेगा।
- इस प्रकार आप पीएम सौभाग्य योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त कर पायंगे।
Conclusion: निष्कर्ष
दोस्तों, योजना स्टोरी (YojanaStory.com) वेबसाइट से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद। मुझे आशा है कि आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। इस लेख में हमने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना (PM Saubhagya Yojana) के बारे में सारी महत्पूर्ण जानकारियों से अवगत कराने की पूरी कोशिश की है। यदि आपको प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के बारे में यह लेख लाभकारी व महत्वपूर्ण लगता है, और आप PM Saubhagya Yojana का लाभ उठा रहे हें, तो हमें कमेंट जरूर करे ताकि हम आपके लिये और ऐसी ढेरों सारी योजनाओं के बारे में जानकारियां साझा करते रहें।

गौरव जोशी सरकारी योजनाओं की सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने में माहिर हैं। वह बी. टेक. (I.T.) ग्रेजुएट हैं। इस समय वह Digital Fames के नाम से आई. टी. कंपनी और C.S.C. सेंटर (जन सेवा केंद्र) का संचालन कर रहे हैं। Yojana Story वेबसाइट के माध्यम से वह लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हैं।