Voter ID Card Download: दोस्तों, Voter ID Card जिसे मतदाता पहचान पत्र के नाम से भी जाना जाता है, यह भारत के नागरिकों को यह पहचान दिलाता है कि वह व्यक्ति अपने पसंदीदा नेता और राजनीतिक दल को समर्थन देने के लिए सक्षम है। वोटर आईडी कार्ड एक सरकारी दस्तावेज होता है, जिसमें विशिष्ट पहचान संख्या होती है, जिसे Election Photo Identity Card (EPIC) के नाम से भी जाना जाता है। वोटर आईडी कार्ड का मुख्य उद्देश्य यह होता है कि वोटर किसी भी चुनाव में अपना मतदान कर सकता है, और डेमोक्रेसी की प्रक्रिया में भागीदारी दे सकता है। Voter ID Card चुनाव आयोग या उसके अधिकृत अधिकारियों द्वारा जारी किया जाता है, और यह कार्ड मतदान क्षेत्र, निर्वाचनीय क्षेत्र, विधायिका, और लोकसभा चुनाव आदि के लिए उपयोग किया जा सकता है। वोटर आईडी कार्ड मतदाता को उनके नाम, पता, फोटो, और अन्य जानकारी के साथ पहचान देता है जो वोटर के मतदान को सुरक्षित और विश्वसनीय बनाता है।
दोस्तों, वोटर आईडी कार्ड भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा देश के प्रत्येक नागरिक के लिए जारी किया जाता है, जिसका उपयोग विभिन्न सरकारी कार्यों तथा योजनाओं में पते की पुष्टि के लिए किया जा सकता है। सम्पूर्ण देश में जिस भी व्यक्ति की 18 वर्ष उम्र हो जाती है वह इस पहचान पत्र को बनवा सकता है। Voter ID Card बनाने का मुख्य कारण यह है कि यह मतदाता को अधिकार देता है, कि वह अपनी इच्छा अनुसार नेता और राजनीतिक दल को चुन सकते हैं। इसके अलावा मतदाता पहचान पत्र एक सरकारी दस्तावेज होता है जो हमारे जीवन में आने वाले कई कार्यो के लिए उपयोगी साबित होता है। वोटर आईडी कार्ड में एक विशिष्ट संख्या होती है जो यह दर्शाती है कि यह मतदाता पहचान पत्र एक व्यक्ति का है। इस प्रकार प्रत्येक व्यक्ति के मतदाता पहचान पत्र पर एक विशिष्ट (यूनिक) संख्या दर्ज होती है, जिससे यह पता चलता है कि वह व्यक्ति कौन है।
दोस्तों, यदि आप वोटर आईडी कार्ड धारक हैं, तो आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि आप सभी किस प्रकार से वोटर आईडी कार्ड कार्ड को ऑनलाइन बहुत ही आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। Voter ID Card Download करने से संबंधित सभी जानकारी आपको हमने आज के इस लेख में बताई है, जिसकी सहायता से आप घर बैठे अपने मोबाइल से वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं, और साथ ही साथ इससे मिलने वाले सभी लाभ को प्राप्त कर सकते हैं।
What Is Voter ID Card: वोटर आईडी कार्ड क्या है?
दोस्तों, वोटर आईडी कार्ड अथवा मतदाता पहचान पत्र एक प्रकार की पहचान पत्रिका होती है जो भारतीय नागरिकों को उनके वोट करने की प्रतिष्ठा और प्रतिभागीता का प्रमाण प्रदान करती है। Voter ID Card चुनाव आयोग या उसके अधिकृत अधिकारियों द्वारा उपलब्ध कराया जाता है, जिसे आप बहुत ही आसानी से ऑनलाइन आवेदन करके बनवा सकते हैं। और यदि आपने पहले से इसे ऑनलाइन आवेदन किया हुआ है, तो eci.gov.in, voters.eci.gov.in, एवं ecisveep.nic.in पोर्टल्स पर जाकर अपना वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। Voter ID Card Download करने के लिए आपको अपना Voter ID Card नंबर पता होना चाहिए और यदि आपको अपना वोटर आईडी कार्ड नंबर पता नहीं है, आपका पहचान पत्र खो गया है या आप अपनी पहचान पत्र संख्या नहीं जानते हैं तो आप voters.eci.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन नाम, मोबाइल नंबर, पिता का नाम, और जन्मतिथि दर्ज कर वोटर आईडी कार्ड नंबर पता कर सकते हैं।
Voter ID Card Overview: वोटर आईडी कार्ड का अवलोकन
- योजना का नाम: वोटर आईडी कार्ड योजना
- शुरू की गई: केंद्र सरकार द्वारा
- उद्देश्य: देश के नागरिकों को निर्वाचन पहचान पत्र प्रदान करवाना
- लाभार्थी: देश के नागरिक
- आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन/ऑफलाइन
- आधिकारिक वेबसाइट: https://voters.eci.gov.in/
Voter ID Card Benefits: वोटर आईडी कार्ड के लाभ व विशेषताएं
- वोटर आईडी कार्ड नागरिकों को यह अधिकार देता है कि वह मतदान कर सकते हैं।
- Voter ID Card का उपयोग लाभार्थी एड्रेस प्रूफ के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकता है।
- मतदाता पहचान पत्र का उपयोग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए किया जा सकता है।
- यदि आप अपने आधार कार्ड को अपडेट करना चाहते हैं तो आप अपना मतदाता पहचान पत्र का उपयोग कर सकते हैं।
- Voter ID Card का उपयोग मतदान क्षेत्र, निर्वाचनीय क्षेत्र, विधायिका, और लोकसभा चुनाव आदि के लिए किया जाता है।
- वोटर आईडी कार्ड का उपयोग विभिन्न सरकारी कार्यों तथा सरकारी योजनाओं में पते की पुष्टि के लिए किया जा सकता है।
Voter ID Card Eligibility: वोटर आईडी कार्ड के लिए निर्धारित पात्रता
- वोटर आईडी कार्ड बनाने के लिए आवेदक को भारत का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
- Voter ID Card के लिए आवेदक की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
Voter ID Card Required Documents: वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- EPIC नंबर या ट्रैकिंग नंबर
- EPIC कार्डधारक का नाम
- पिता का नाम
- जन्मतिथि
Voter ID Card Download: वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड कैसे करें?
- वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको Voter ID Card की ऑफिसियल वेबसाइट में जाना होगा।

- इसके बाद आपको यूजर आईडी और पासवर्ड बनाना होगा, जिसके लिए Sign Up विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद आपके सामने नया Sign Up पेज खुलेगा जहाँ पर आपको जरूरत अनुसार सभी जानकारी दर्ज करके Continue विकल्प पर क्लिक करना होगा।

- इसके बाद आपके मोबाइल पर ओटीपी प्राप्त होगा जिसे आपको दर्ज करके वेरीफाई विकल्प पर क्लिक कर लेना होगा।
- इसके बाद अपनी वोटर संख्या एवं विभिन्न जानकारी दर्ज करके यूजर आईडी पासवर्ड सफलतापूर्वक बना लेना होगा।

- इसके बाद पोर्टल पर आईडी पासवर्ड बनने के बाद लॉगिन कर लेना होगा।
- इसके बाद आपको Download EPIC विकल्प पर क्लिक कर लेना होगा।
- इसके बाद आपको EPIC अर्थात वोटर संख्या दर्ज करके अपने राज्य का चयन कर लेना होगा।
- इसके बाद आपको SEARCH विकल्प पर क्लिक कर लेना होगा।

- इसके बाद आपके सामने आपका संपूर्ण विवरण खुलकर आ जाएगा।
- इसके बाद आपको SEND OTP पर क्लिक कर लेना होगा।
- इसके बाद आपके रजिस्टर मोबाइल पर ओटीपी प्राप्त होगा, जिसे आपको दर्ज कर लेना होगा।
- इसके बाद आपको SUBMIT विकल्प पर क्लिक कर लेना होगा।
- इसके बाद आपका वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड हो जाएगा।

- इसके बाद आपको Voter ID Card Download करके प्रिंट निकलवा लेना होगा।
- इस प्रकार बहुत ही आसानी से आप अपना वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
How To Get Voter ID Card Number: वोटर आईडी कार्ड नंबर कैसे पता करें?
- वोटर आईडी कार्ड नंबर प्राप्त करने के लिए सबसे पहले आपको Voter ID Card की ऑफिसियल वेबसाइट में जाना होगा।
- इसके बाद अपनी आईडी पासवर्ड की सहायता से पोर्टल में लॉगिन कर लेना होगा।
- इसके बाद डैशबोर्ड में जाकर “Service” विकल्प में “Search in Electoral Roll” पर क्लिक कर लेना होगा।
- इसके बाद आपको “Search by Mobile Number” विकल्प चुन लेना होगा।
- इसके बाद आपको अपना राज्य, भाषा, मोबाइल नंबर और Captcha दर्ज करके “Send OTP” पर क्लिक कर लेना होगा।
- इसके बाद आपको OTP दर्ज करके “Search” पर क्लिक कर लेना होगा।
- इसके बाद आपके सामने आपकी पहचान पत्र संख्या अर्थात वोटर आईडी कार्ड नंबर प्रदर्शित हो जाएगी।
Conclusion: निष्कर्ष
दोस्तों, योजना स्टोरी (YojanaStory.com) वेबसाइट से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद। मुझे आशा है कि आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। इस लेख में हमने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड (Voter ID Card Download) करने के बारे में महत्पूर्ण जानकारियों से अवगत कराने की पूरी कोशिश की है। यदि आपको वोटर आईडी कार्ड के बारे में यह लेख लाभकारी व महत्वपूर्ण लगता है, तो हमें कमेंट जरूर करें ताकि हम आपके लिये और ऐसी ढेरों सारी योजनाओं के बारे में जानकारियां साझा करते रहें।

गौरव जोशी सरकारी योजनाओं की सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने में माहिर हैं। वह बी. टेक. (I.T.) ग्रेजुएट हैं। इस समय वह Digital Fames के नाम से आई. टी. कंपनी और C.S.C. सेंटर (जन सेवा केंद्र) का संचालन कर रहे हैं। Yojana Story वेबसाइट के माध्यम से वह लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हैं।