दोस्तों PM Ujjwala Yojana का शुभारम्भ हमारे देश के प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा किया गया था। पीएम उज्ज्वला योजना के माध्यम से देश के सभी गरीब परिवारों एवं राशन कार्ड धारक महिलाओं को रसोई गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया जाता है। इससे महिलाओं को लकड़ी, कोयले के चूल्हे से छुटकारा मिलता है, और वातावरण को प्रदुषण मुक्त होने में सहायता मिलती है। यह गैस सिलेंडर सरकार की तरफ से सभी लाभार्थियों को मुफ्त में प्रदान किया जाता है।
दोस्तों, आज के इस लेख में हम आपको PM Ujjwala Yojana के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराएंगे। इसके अलावा आज के इस लेख में आप पीएम उज्ज्वला योजना 2.0 की जानकारी, इसके महत्व, लाभ, उद्देश्य, और आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में पूरी जानकारी प्रदान करेंगे। यदि आप भी पीएम उज्ज्वला योजना के माध्यम से फ्री गैस कनेक्शन का लाभ लेना चाहते हैं, तो कृपया हमारे इस लेख को अंत तक पढ़े।
PM Ujjwala Yojana (PMUY): पीएम उज्ज्वला योजना की जानकारी
दोस्तों, PM Ujjwala Yojana (PMUY) की शुरुवात देश के प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 1 मई 2016 को की थी। हमारे देश में बहुत से गांव और कस्बे आज भी ऐसे हैं जहाँ की महिलाएं लकड़ी, कोयले के चूल्हे में खाना बनाती है, और इसके धूएं से वातावरण प्रदूषित होता है। इसके अलावा इससे बीमारियों का भी डर बना रहता है। ऐसे में देश के प्रधान मंत्री जी द्वारा पीएम उज्ज्वला योजना (PMUY Yojana) की शुरुवात कर देश की गरीब महिलाओं को गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। जिससे वातावरण को प्रदूषण मुक्त किया जा सके, और महिलाओं को खाना बनाते समय धूएं से छुटकारा मिले। जो भी महिलाएं फ्री गैस कनेक्शन (Free Gas Connection) प्राप्त करने के लिए पात्र है वो जल्द से जल्द पीएम उज्ज्वला योजना (PMUY) के लिए आवेदन कर दें ताकि वे इसी महीने अपने नजदीकी गैस एजेंसी से गैस कनेक्शन प्राप्त कर पाए।
PM Ujjwala Yojana Overview: पीएम उज्ज्वला योजना का अवलोकन
- योजना का नाम: पीएम उज्ज्वला योजना (PM Ujjwala Yojana)
- शुरू की गई: केंद्र सरकार द्वारा
- कब शुरू हुआ: 1 मई 2016
- लाभार्थी: देश की 18 वर्ष से अधिक उम्र की गरीब महिलाएं
- उद्देश्य: जरूरतमंद गरीब वर्ग की महिलाओं को फ्री गैस कनेक्शन उपलब्ध करने हेतु
- हेल्पलाइन नंबर: 1800-266-6696
- आधिकारिक वेबसाइट: https://www.pmuy.gov.in/
- आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन/ऑफलाइन
PM Ujjwala Yojana Objective: पीएम उज्ज्वला योजना का उद्देश्य
दोस्तों, हमारे देश में आज भी कई ऐसे ग्रामीण क्षेत्र हैं जहाँ की महिलाएं लकड़ी के चूल्हे में खाना बनाती हैं। और इसके धुएं से महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। इससे सांस की बीमारियाँ भी हो सकती है। साथ ही साथ लकड़ी का धुआँ पर्यावरण को प्रदूषित भी करता है, जो गाँव के लोगों के लिए बिमारी का कारण भी बन सकता है। इन्हीं समस्याओं को मध्यनजर रखते हुए केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को फ्री LPG गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने की योजना बनाई। जिससे रसोई को धुवां मुक्त किया जा सके और पर्यावरण भी शुद्ध रहे।
What Is PM Ujjwala Yojana 2.0: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.0 क्या है?
दोस्तों, देश के प्रधान मंत्री जी द्वारा 10 अगस्त 2021 को महोबा, उत्तर प्रदेश में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.0 को आरम्भ किया था। PM Ujjwala Yojana 2.0 के अंतर्गत लाभार्थियों को पहला रिफिल और चूल्हा मुफ्त में प्रदान किया जाता है। दोस्तों, बता दें कि पीएम उज्ज्वला योजना 2.0 के अंतर्गत अब लाभार्थियों को पहचान पत्र या राशन कार्ड देने की आवश्यकता नहीं होती है। बता दें कि एड्रेस प्रूफ के तौर पर लाभार्थियों को एक स्व घोषणा पत्र जमा करवाना होता है। PM Ujjwala Yojana 2.0 का लाभ उठाने हेतु उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
PM Ujjwala Yojana Benefits: पीएम उज्ज्वला योजना के लाभ व विशेषताएं
- पीएम उज्ज्वला योजना के तहत देश के गरीब तथा जरूरतमंद महिलाओं को फ्री एलपीजी गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया जाता है।
- अब देश की महिलाओं को धुंए में खाना बनाने की जरुरत नहीं रहेगी और उन्हें खाना पकाने में आसानी भी होगी।
- पीएम उज्ज्वला योजना 2.0 के तहत 1.6 करोड़ एलपीजी कनेक्शन का अतिरिक्त आवंटन कराये जाने का प्रावधान है।
- इसके अलावा एलपीजी गैस का प्रयोग करने से लकड़ी एवं कोयले के धुएं से होने वाले प्रदूषण से भी निजात मिलेगा।
- पीएम उज्ज्वला योजना के द्वारा महिलाओं एवं बच्चों को धुएं से होने वाली बीमारी से बचाव किया जा सकेगा।
PM Ujjwala Yojana Eligibility: पीएम उज्ज्वला योजना के लिए पात्रता
- पीएम उज्ज्वला योजना के लिए केवल महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं।
- पीएम उज्ज्वला योजना के लिए पात्र महिलाओं की आयु न्यूनतम 18 वर्ष होनी आवश्यक है।
- आवेदक महिला बीपीएल परिवार के अंतर्गत होनी चाहिए।
- जिन महिलाओं के पास पहले से एलपीजी कनेक्शन है वह PM Ujjwala Yojana के लिए पात्र नहीं हैं।
- पीएम उज्ज्वला योजना के लिए आवेदन करने वाली महिला के पास बैंक खाता होना आवश्यक है।
PM Ujjwala Yojana 2.0 Eligibility: पीएम उज्ज्वला योजना 2.0 के लिए पात्रताएं
- PM Ujjwala Yojana 2.0 के लिए अप्लाई करने वाले महिला की उम्र न्यूनतम 18 वर्ष होनी चाहिए।
- एक ही घर में किसी भी ओएमसी से कोई अन्य LPG कनेक्शन नहीं होना चाहिए, अन्यथा उन्हें पीएम उज्ज्वला योजना 2.0 के लिए पात्र नहीं माना जायेगा।
- ऐसी महिलाएं जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे परिवार से सम्बन्ध रखती हैं वो PM Ujjwala Yojana 2.0 के लिए पात्र रहेंगी।
- वो लोग जो लोग जो एसईसीसी के अंतर्गत आते हैं, PM Ujjwala Yojana 2.0 के लिए पात्र हैं।
- अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति परिवार की महिलाएं इस योजना की पात्र मानी जायेगी।
- प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के एससी / एसटी लाभार्थी भी इस योजना के पात्र माना जायेंगे।
- अंत्योदय अन्न योजना (AAY) की लाभार्थी महिलाएं भी इस योजना के पात्र माना जायेंगे।
- अति पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की महिलाएं भी इस योजना के पात्र माना जायेंगे।
- चाय और पूर्व चाय बागान जनजाति से संबंधित महिलाएं भी इस योजना के पात्र माना जायेंगे।
- वनवासी समुदाय की महिलाएं भी इस योजना के पात्र माना जायेंगे।
- द्वीप और नदी द्वीप समूह में रहने वाली महिला भी इस योजना के पात्र माना जायेंगे।
PM Ujjwala Yojana Required Documents: पीएम उज्ज्वला योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- राशन कार्ड
- बीपीएल कार्ड
- आयु प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक खाता पासबुक
- मोबाइल नंबर
PM Ujjwala Yojana Apply Online: पीएम उज्ज्वला योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले पीएम उज्ज्वला योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmuy.gov.in पर जाएँ।
- अब इसके होमपेज पर Apply for New Ujjawala 2.0 Connection पर क्लिक करना होगा।
- अब यहाँ पर तीन एजेंसियां (Indane, Bharatgas, HP Gas) दिखाई देंगी।
- अब यहाँ आपको जिस भी कंपनी के लिए आवेदन करना है, उसका चयन करना होगा।
- इसके बाद आपके चयन किये हुए कंपनी की वेबसाइट खुल जाएगी।
- अब दिए गए फॉर्म में मांगे गए सभी जानकारियों को ध्यानपूर्वक भर लेना है। इसके साथ ही आप मांगे गए सभी दस्तावेजों को अपलोड कर दें।
- इतना करने के बाद आपको इस फॉर्म को सबमिट कर देना है।
- इसके बाद आपके सामने इस फॉर्म को प्रिंट करने का ऑप्शन आएगा। आप इस फॉर्म का प्रिंट निकलवा कर सभी अपलोड किए गए दस्तावेजों को इस फॉर्म के साथ अटैच कर दें।
- इसके बाद आप इस फॉर्म को ले जाकर अपने नजदीकी गैस एजेंसी में जमा कर दें। इसके बाद गैस एजेंसी की तरफ से आपको गैस कनेक्शन उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
- इस तरह से आप उज्जवला योजना (PM Ujjwala Yojana) के अंतर्गत फ्री गैस कनेक्शन प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
PM Ujjwala Yojana 2.0 Beneficiary Status Check: पीएम उज्ज्वला योजना का स्टेटस चेक कैसे करें?
- पीएम उज्ज्वला योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के बाद आप अपने PM Ujjwala Yojana Status चेक कर सकते हैं।
- PM Ujjwala Yojana 2.0 Beneficiary Status Check करने लिए पीएम उज्ज्वला योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmuy.gov.in पर जाएँ।
- इसके बाद वेबसाइट पर Check Status पर क्लिक करें और अपना सही रजिस्ट्रेशन नंबर ध्यानपूर्वक दर्ज करें।
- इसके बाद आपके द्वारा किए गए आवेदन का वर्तमान स्टेटस खुलकर आ जाएगा
- इस प्रकार आप अपना पीएम Ujjwala Yojana का रजिस्ट्रेशन स्टेटस बड़े ही आसानी से चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।
PM Ujjwala Yojana 2.0 Feedback Process: पीएम उज्ज्वला योजना के लिए फीडबैक कैसे दें?
- PM Ujjwala Yojana 2.0 Feedback देने के लिए सबसे पहले आप उज्जवला योजना (PMUY) के ऑफिशियल वेबसाइट pmuy.gov.in पर चले जाएं।
- इसके बाद इस वेबसाइट के होम पेज पर आपको एक Feedback का विकल्प दिखाई देगा। अब इस विकल्प पर क्लिक कर दें।
- अब अगले पेज पर आपके सामने फीडबैक देने का एक फॉर्म खुलकर आएगा।
- PM Ujjwala Yojana 2.0 Feedback फॉर्म में आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर और फीडबैक संबंधित विकल्पों में रेटिंग देनी होगी।
- फिर इसके बाद रिमार्क्स के स्थान पर अपना फीडबैक लिखना होगा।
- अब इसके बाद सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रकार आप पीएम उज्जवला योजना से संबंधित अपना फीडबैक दे सकते हैं।
Conclusion: निष्कर्ष
दोस्तों, योजना स्टोरी (YojanaStory.com) वेबसाइट से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद। मुझे आशा है कि आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। इस लेख में हमने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली PM Ujjwala Yojana 2.0 के बारे मे सारी महत्पूर्ण जानकारियों से अवगत कराने की पूरी कोशिश की है। यदि आपको हमारा यह लेख लाभकारी व महत्वपूर्ण लगता है और आप इस योजना का लाभ उठा रहे हें, तो हमें कमेंट जरूर करे ताकि हम आपके लिये और ऐसी ढेरों सारी योजनाओं के बारे में जानकारियां साझा करते रहें।
PM Ujjwala Yojana Important Links: पीएम उज्ज्वला योजना महत्वपूर्ण लिंक
आधिकारिक वेबसाइट (Official Website): Click Here

गौरव जोशी सरकारी योजनाओं की सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने में माहिर हैं। वह बी. टेक. (I.T.) ग्रेजुएट हैं। इस समय वह Digital Fames के नाम से आई. टी. कंपनी और C.S.C. सेंटर (जन सेवा केंद्र) का संचालन कर रहे हैं। Yojana Story वेबसाइट के माध्यम से वह लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हैं।