दोस्तों, PM Suryodaya Yojana देश के गरीब तथा माध्यम वर्ग के परिवारों को महँगे बिजली बिल से राहत दिलाने के उद्देश्य से आरम्भ की गई एक सरकारी योजना है। भारत सरकार द्वारा पीएम सूर्योदय योजना के तहत देश के 1 करोड़ परिवारों के घरों की छत पर सोलर पैनल लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रधान मंत्री सूर्योदय योजना का उद्देश्य सौर ऊर्जा को बढ़ावा देकर लोगों को बड़ते बिजली के दामों से राहत प्रदान करवाना है। Pradhan Mantri Suryodaya Yojana के माध्यम से रूफटॉप सोलर पैनल (Rooftop Solar Panel) लगाये जाते हैं। इसके अलावा भारत सरकार द्वारा सोलर पैनल लगवाने के लिए सब्सिडी प्रदान कराई जाती है। PM Suryodaya Yojana से ग्रिड से जुड़ी बिजली की खपत कम होगी और उपभोक्ताओं के बिल में भी बचात होगी। प्रधान मंत्री सूर्योदय योजना के तहत केंद्र सरकार द्वारा नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे हमारा देश जल्द ही नवीकरणीय ऊर्जा का सबसे अधिक उपयोग करने वाला देश बन सकेगा। इसके अलावा पीएम सूर्योदय योजना के द्वारा देश में सौर ऊर्जा की एक नई क्रांति शुरू आरम्भ हो जाएगी।
दोस्तों, पीएम सूर्योदय योजना के अंतर्गत भारत सरकार द्वारा घरों पर सोलर रूफटॉप लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। देश के गरीब एवं माध्यम वर्गीय परिवारों को महंगे बिजली बिल से छुटकारा पाने और उनका सामाजिक, आर्थिक विकास करने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा पीएम सूर्योदय योजना की शुरुवात की गई है। भारत सरकार द्वारा पीएम सूर्योदय योजना के तहत 1 Crore गरीब परिवारों के घरों की छत पर सोलर पैनल लगवाने का लक्ष्य रखा है। प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना के द्वारा भारत सरकार देश के सभी नागरिकों को सोलर ऊर्जा उत्पादन करने के लिए सब्सिडी प्रदान करेगी। दोस्तों हमारे देश में करोड़ों लोगों को बिजली बिल के लिए बहुत सारी परेशनियों का सामना करना पड़ता है, इन्ही समस्याओं को मध्यनजर रखते हुए प्रधानमंत्री जी ने पीएम सूर्योदय योजना को चालू किया है। PM Suryodaya Yojana से देश के करोड़ों गरीब परिवारों को मुक्त बिजली प्राप्त होगी। Pradhan Mantri Suryodaya Yojana के माध्यम से भारत सरकार ने गरीबों और बीपीएल नागरिकों को बिजली बिल और रोशनी से जुड़ी मुश्किलों को दूर करने का संकल्प लिया है।
दोस्तों, यदि आप भी PM Suryodaya Yojana का लाभ प्राप्त कर बिजली बिल से जुड़ी परेशानियों में भारत सरकार द्वारा रूफटॉप सोलर पैनल पर सब्सिडी प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक पढ़ कर जाएँ। इस लेख में आपको पीएम सूर्योदय योजना की जानकारी जैसे पीएम सूर्योदय योजना क्या है, PM Suryodaya Yojana के फायदे, पीएम सूर्योदय योजना के लिए पात्रता, और पीएम सूर्योदय योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जाएगी।
PM Suryodaya Yojana: प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना की जानकारी
दोस्तों, प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना का शुभारम्भ भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने 22 जनवरी 2024 को श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर की थी। Pradhan Mantri Suryodaya Yojana सौर ऊर्जा को बढ़ावा देकर देश के नागरिकों को बड़ते बिजली के दामों से राहत प्रदान करवाने के कार्य करती है। PM Suryodaya Yojana के माध्यम से घर के छतों में रूफटॉप सोलर पैनल (Rooftop Solar Panel) लगाये जाते हैं और सोलर पैनल लगवाने के लिए भारत सरकार द्वारा सब्सिडी प्रदान करवाई जाती है। पीएम सूर्योदय योजना का संचालन भारत सरकार के नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा किया जाता है। Pradhan Mantri Suryodaya Yojana का मुख्य उद्देश्य देश के ऐसे परिवार जो महँगे बिजली बिलों से जूझ रहे है, उन्हें राहत प्रदान करवाना है। प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना के द्वारा सोलर पेनल लगवाकर आप प्रतिवर्ष 18000 से 20000 रुपए की बचत कर सकते हैं। Pradhan Mantri Suryodaya Yojana (PMSY) के माध्यम से भारत सरकार चाहती है कि देश के सभी नागरिक सोर ऊर्जा की मदद से अपने घरों में बिजली का अधिक से अधिक उत्पादन कर सकें, जिससे लोग अपने घरों में पंखे, बल्ब, ऐसी (AC) जैसे अधिक से अधिक विधुत उपकरण को आसानी से उपयोग कर सकें। इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा सोर पैनल लगाने के लिए प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना की शुरुवात की है, जिसके माध्यम से देश के नागरिकों को सौर पैनल आसानी से उपलब्ध कराया जा सके।
PM Suryodaya Yojana Overview: पीएम सूर्योदय योजना का अवलोकन
- योजना का नाम: प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना
- संबंधित विभाग: नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय
- शुरू की गई: केंद्र सरकार द्वारा
- कब शुरू की गई: 22 जनवरी 2024
- कहां शुरू की गई: संपूर्ण भारत में
- लाभार्थी: देश के गरीब तथा माध्यम वर्गीय परिवार
- उद्देश्य: देश में बिजली के बिल को कम करना और सौर ऊर्जा का अधिक से अधिक उपयोग करवाना
- आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन/ऑफलाइन
- आधिकारिक वेबसाइट: https://www.pmsuryaghar.gov.in/
Pradhan Mantri Suryodaya Yojana Benefits: प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना के लाभ व विशेषताएं
- प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना के माध्यम से भारत सरकार देश के सभी नागरिकों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर व सशक्त बनाना चाहती है।
- Pradhan Mantri Suryodaya Yojana के द्वारा केंद्र सरकार देश के मध्यवर्गीय वा गरीब परिवारों की बिजली के बिल की समस्या को दूर करने का प्रयास करती है।
- पीएम सूर्योदय योजना के द्वारा PM Solar Rooftop लगाने के लिए भारत सरकार लाभार्थियों को अधिक से अधिक सब्सिडी की सहायता राशि प्रदान करती है, जिससे लाभार्थी अपने घरों में सोलर पैंनल लगा सकें।
- प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना के द्वारा सोलर पैनल लगने से बिजली बिल में भारी कमी होगी या बिल बिल्कुल खत्म हो सकता है।
- पीएम सूर्योदय योजना के द्वारा सौर ऊर्जा के उपयोग से न केवल पर्यावरण स्वच्छ रहेगा बल्कि इससे ऊर्जा की लागत भी कम आएगी।
- PM Suryodaya Yojana गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए एक आर्थिक राहत साबित हो सकती है।
- PM Suryodaya Yojana के माध्यम से सौर ऊर्जा का उपयोग करने से परिवार आत्मनिर्भर बनेंगे, और उन्हें बाहरी ऊर्जा स्रोतों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
- पीएम सूर्योदय योजना के द्वारा घर में सोलर रुफ़टोप पैनल लग जाने से नागरिक अपनी क्षमता के अनुसार अधिक से अधिक लाइट, पंखों जैसे विधुत उपकरणों का उपयोग कर पाऐंगे।
- प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए सरकार के द्वारा ऑनलाइन पोर्टल की सुविधा उपलब्ध कराई जाऐगीं, जिससे लाभार्थी घर बैंठे ही सारी प्रक्रिया को पूरा कर पाएंगे।
- Pradhan Mantri Suryodaya Yojana के द्वारा घरों की छत पर सोलर पैनल लग जाने के बाद ये सालाना 18000 से 20000 रुपए तक की बचत कर सकेंगे जो इन परिवारों के आर्थिक विकास में लाभकारी सिद्ध हो सकेंगे।
- ग्रामीण इलाक़े के ऐसे परिवार जिनका घर दूरस्त स्थानों पर है तथा जहां तक बिजली की सुविधा उपलब्ध नहीं है, उन घरों में अभी तक अँधेरा है, इससे लोगो को जीवन व्यापन हेतु अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, ऐसे परिवारों के लिए प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना वरदान साबित हो सकेगी।
- Pradhan Mantri Suryodaya Yojana के द्वारा लोग अपने घरों पर सोलर पैनल लगवा सकेंगे और बिजली से संबंधित समस्या से छुटकारा पा सकेंगे।
Pradhanmantri Suryoday Yojana Subsidy: पीएम सूर्योदय योजना के माध्यम से कितनी सब्सिडी दी जाएगी

- पीएम सूर्योदय योजना के माध्यम से सब्सिडी की गणना सोलर पैनल की क्षमता (Kw) के आधार पर की जाएगी।
- भारत सरकार द्वारा 1Kw से 10Kw तक सोलर पैनल की क्षमता तक सब्सिडी देने की योजना बनाई है।
- Pradhanmantri Suryoday Yojana के अंतर्गत 1Kw बिजली का सोलर पैनल लगवाने पर कुल खर्चा लगभग 47,000 रूपए आएगा, जिसमें Battary, Solar Panal, Inverter & stand और Wire etc प्रदान किया जाता है।
- इस 47,000 रुपयों में से 18,000 रूपए सब्सिडी के रूप में वापस मिल जायेंगे और 29,000 रूपए खर्च होंगे।
- Pradhanmantri Suryoday द्वारा लगाए गए सोलर पैनल की लाइफ 25 साल तक होती है।
- पीएम सूर्योदय योजना के द्वारा 1Kw का सोलर पैनल लगाने पर हर साल 4730 रु की बचत होगी, इस प्रकार से लाभार्थी का प्रतिदिन बिजली का खर्च लगभग 7- 8 रूपए तक आता है।
PM Suryodaya Yojana Eligibility: प्रधान मंत्री सूर्योदय योजना के लिए निर्धारित पात्रता
- प्रधान मंत्री सूर्योदय योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदनकर्ता को भारत का स्थाई निवासी होना आवश्यक है।
- PM Suryodaya Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक ग़रीबी रेखा (BPL) से नीचे या निम्न आय वाले होने चाहिए।
- प्रधान मंत्री सूर्योदय योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी की परिवारिक आय साल के 2 लाख से कम होनी चाहिए।
- PM Suryodaya Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए लाभार्थी के पास खुद का घर होना आवश्यक है, जिसके छत पे Solar Rooftop Panel Install किया जाऐगा।
- Pradhan Mantri Suryodaya Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक किसी सरकारी या राजनीतिक पद पर कार्यरत नहीं होना चाहिए।
- PM Suryodaya Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक की वार्षिक आय 1.5 लाख रूपये से कम होनी चाहिए।
- PM Suryodaya Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक के पास आधार से लिंक किया हुआ बैंक खाता होना चाहिए।
- Pradhan Mantri Suryodaya Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक किसी भी प्रकार से इनकम टैक्स पेयर नहीं होना चाहिए।
- PM Suryodaya Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक के पास सरकार के गाइड लाइन के अनुसार सभी प्रकार के दस्तावेज होने चाहिए।
PM Suryodaya Yojana Required Documents: पीएम सूर्योदय योजना में आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आवदेक का आधार कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- परिवार राशन कार्ड
- BPL कार्ड
- बिजली का बिल
- बैंक खाता पासबुक
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज फोटो
PM Suryodaya Yojana Apply Online: पीएम सूर्योदय योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- पीएम सूर्योदय योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए लाभार्थी को सबसे पहले PM Suryodaya Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

- PM Suryodaya Yojana की ऑफिसियल वेबसाइट के होमपेज में आने के बाद आपको “Apply For Rooftop Solar” का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर आपको क्लिक कर लेना होगा।
- इसके बाद आपको “Register Here” के बटन पर क्लिक कर लेना होगा।

- इसके बाद आपके सामने “Suryoday Yojana Online Registration Form” दिख जायेगा।
- अब इस फॉर्म में आपको अपना राज्य, जिला, Electricity Distribution Company / Utility, Consumer Account Number व अन्य जानकारियां दर्ज कर लेनी होगी।
- इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके OTP प्राप्त कर लेना होगा।
- इसके बाद आपको मोबाइल OTP, ईमेल एड्रेस आदि जानकारियां दर्ज करके “Proceed” पर क्लिक कर लेना होगा।
- इस प्रकार सभी जानकारियों को सही तरीके से दर्ज कर लेन के बाद आपको रजिस्ट्रेशन कर लेना होगा।
- पोर्टल पर रजिस्टर हो जाने के बाद आपको अपने मोबाइल नंबर के जरिए सूर्योदय योजना के र्पोटल पर लॉगिन कर लेना होगा।

- वेबसाइट पर लॉगिन हो जाने के बाद एप्लीकेशन फॉर्म खुल जाऐगा, इसमें आपको पूछी गई सभी जानकारियों को अच्छे तरीके से भर लेना होगा।
- इसके बाद सभी जानकारियों को दर्ज कर लेने के बाद आपको फॉर्म में मांगे गए सभी दस्तवेजों को स्कैन करके अपलोड कर लेना होगा।
- इसके बाद आपको इस फॉर्म को अच्छे से दुबारा चेक करके “सबमिट” कर लेना होगा।
- इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद इलेक्ट्रिसिटी प्रवाइडर के द्वारा आपके आवेदन फॉर्म और दस्तवेजों को जाँच की जायेगी।
- मंजूरी मिल जाने के बाद कंपनी के सोलर पैनल डीलर रूफ़टोप सोलर पैनल लगाने के लिए आपके पास आ जायेंगे।
- रूफ़टोप सोलर पैनल लग जाने के बाद आपको नेट मीटर के लिए अप्लाई करना होगा।
- इसके बाद अधिकारीयों के द्वारा सत्यापन (इन्स्पेक्शन) के दोरान DISCOM द्वारा commissioning certificate प्रदान किया जाऐगा।
- अब आपको इस सर्टिफिकेट के साथ साथ कैन्सल चेक और बैंक की दूसरी जानकारी पीएम सूर्योदय योजना की वेबसाइट पर अपलोड कर लेनी होगी।
- इसके बाद आपके ऑनलाइन आवेदन का सारा कार्य पूरा हो जायेगा और आपका आवेदन सफलतापूर्वक पूर्ण हो जायेगा।
- इस प्रकार आप PM Suryodaya Yojana के लिए ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
PM Suryodaya Yojana Important Links: पीएम सूर्योदय योजना महत्वपूर्ण लिंक
- PM Suryodaya Yojana Official Website: Click Here
- PM Suryodaya Yojana Registration: Click Here
- PM Suryodaya Yojana Login: Click Here
Conclusion: निष्कर्ष
दोस्तों, योजना स्टोरी (YojanaStory.com) वेबसाइट से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद। मुझे आशा है कि आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। इस लेख में हमने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली पीएम सूर्योदय योजना (PM Suryodaya Yojana) के बारे में सारी महत्पूर्ण जानकारियों से अवगत कराने की पूरी कोशिश की है। यदि आपको पीएम सूर्योदय योजना के बारे में यह लेख लाभकारी व महत्वपूर्ण लगता है, और आप PM Suryodaya Yojana का लाभ उठा रहे हें, तो हमें कमेंट जरूर करे ताकि हम आपके लिये और ऐसी ढेरों सारी योजनाओं के बारे में जानकारियां साझा करते रहें।

गौरव जोशी सरकारी योजनाओं की सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने में माहिर हैं। वह बी. टेक. (I.T.) ग्रेजुएट हैं। इस समय वह Digital Fames के नाम से आई. टी. कंपनी और C.S.C. सेंटर (जन सेवा केंद्र) का संचालन कर रहे हैं। Yojana Story वेबसाइट के माध्यम से वह लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हैं।