PM Kisan 19th Instalment: इस दिन जारी की जाएगी पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त, ऐसे देखें बेनेफिशरी लिस्ट में अपना नाम

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

PM Kisan 19th Instalment: दोस्तों, यदि आपको भी PM Kisan Samman Nidhi Yojana का लाभ मिलता है, और आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त का इन्तजार कर रहे हैं, और यह जानना चाह रहे हैं कि पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त (PM Kisan 19th Instalment) कब आएगी तो शायद यह लेख आपके लिए फायदेमंद साबित होने वाला है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना एक सरकारी योजना है, जिसके माध्यम से छोटे और सीमांत किसानों को केंद्र सरकार द्वारा वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana के माध्यम से देश के पात्र किसानों को 6000 रूपये प्रतिवर्ष की प्रत्यक्ष आय तीन सामान किश्तों में 2000 रूपये दी जाती है। सरकार द्वारा यह राशि प्रत्येक चार महीने के अंतराल पर प्रदान कराई जाती है।

दोस्तों, केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 18 वीं किश्त 5 अक्टूबर 2024 को जारी की गई थी। PM Kisan 18th Instalment को जारी हुए एक लंबा समय बीत चुका है, जिसके कारण से ही देश भर के करोड़ों किसान पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त का इन्तजार कर रहे हैं। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को प्रतिवर्ष सरकार तीन किस्तों में धनराशि प्रदान करवाती है। यह तीन किश्तों में पहली किश्त अप्रैल से जुलाई, दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर, और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च तक जारी कर दी जाती है। दोस्तों, जानकारी के लिए बता दें कि रिपोर्ट के मुताबिक केंद्र सरकार द्वारा देश भर के किसानों के खाते में डीबीटी के माध्यम से पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त के लिए 1600 करोड रुपए का बजट जारी किया गया है।

PM Kisan 19th Instalment: पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त की जानकारी

  • योजना का नाम: पीएम-किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan Samman Nidhi Yojana)
  • शुरू की गई: केंद्र सरकार द्वारा
  • लाभार्थी: देश के किसान
  • उद्देश्य: देश के किसानों को आर्थिक सहायता राशि प्रदान करना
  • लाभ (Benefit): 6000 रूपये सालाना (तीन सामान किस्तों में)
  • किश्त: पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त
  • कब जारी होगी: फ़रवरी 2025
  • आवेदन प्रक्रिया: Online/Offline
  • हेल्पलाइन नंबर: 011-24300606, 155261
  • आधिकारिक वेबसाइट: https://pmkisan.gov.in/
ALSO READ  7 करोड़ PF खाताधारकों की टेंशन बढ़ी, PF का पैसा निकालने के नियम बदले, तुरंत जानें EPFO के नए अपडेट!

PM Kisan 19th Instalment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त इस दिन जारी की जायेगी

दोस्तों, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ केवल उन किसानों को दिया जाता है, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक जमीन है और जो भारतीय नागरिक हैं। जो भी लाभार्थी किसान भाई पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, अब उन किसान भाइयों का इंतजार बहुत जल्द ही खत्म होने जा रहा है क्योंकि सरकार द्वारा PM Kisan 19th Instalment को जारी करने की लगभग तैयारी पूरी हो चुकी है। ऐसा माना जा रहा है कि 24 फरवरी तक सभी किसानों के बैंक अकाउंट में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर कर दी जाएगी। देश के बहुत से ऐसे किसानों का सवाल यह सवाल रहता है कि क्या वे किसान भी इस स्कीम में आवेदन कर सकते हैं जो दूसरों की जमीन पर खेती करते हैं? तो जानकारी के लिए बता दें कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के नियमों के अंतर्गत वे किसान जो दूसरों की जमीन पर खेती करते हैं, उन्हें Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana का लाभ नहीं दिया जाता है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ केवल उन किसानों को ही प्रदान किया जाता है जिनके नाम पर कृषि भूमि रजिस्टर्ड है।

Event Dates
PM Kisan 16th Installment Date 28 Feb 2024
PM Kisan 17th Installment Date 18 June 2024
PM Kisan 18th Installment Date 05 October 2024
PM Kisan 19th Installment Date February 2024 (Expected)

 

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त प्राप्त करने से पहले किसान भाई अवश्य कर लें यें काम 

दोस्तों, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त प्राप्त करने से पहले सभी किसानों को कुछ जरूरी काम करने होते हैं जैसे कि:

  • अपनी केवाईसी कंप्लीट कर लें: भारत सरकार द्वारा सभी किसानों के लिए ई-केवाईसी प्रक्रिया को अनिवार्य कर दिया गया है। PM Kisan e-KYC के लिए किसानों को पीएम किसान ऑफिशल पोर्टल अथवा अपने नजदीकी सीएससी केंद्र पर जाकर पूरा कर लेना होगा।
  • फार्मर आईडी का रजिस्ट्रेशन कर लें: किसान का नाम पीएम किसान योजना की सूची में होना चाहिए, अन्यथा किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त नहीं हो सकेगा।
  • किसान की फार्मर आईडी बनवा लें: पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को अपनी फार्मर आईडी बनवा लेनी होगी, उसके बाद ही वह PM Kisan Samman Nidhi Yojana का लाभ प्राप्त कर पाएंगे।
  • बैंक खाते से आधार लिंक कर करवा लें: पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों का बैंक खाता आधार नंबर से जुड़ा होना चाहिए और सक्रिय स्थिति में होना चाहिए।
  • भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन करवा लें: पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को अपनी भूमि रिकॉर्ड का सत्यापन करवा लेना।
ALSO READ  Birth Certificate Apply Online: घर बैठे अपने मोबाइल से सिर्फ 5 मिनट में ऐसे बनाएं जन्म प्रमाण पत्र, यहाँ है पूरी प्रक्रिया!

PM Kisan 19th Instalment Beneficiary Status: पीएम किसान योजना बेनेफिशरी स्टेटस कैसे चेक करें? 

  • पीएम किसान योजना बेनेफिशरी स्टेटस चेक करने के लिए PM Kisan की ऑफिसियल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा।
  • इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर जाकर आपको Know Your Status के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करना होगा और Get Data पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद सामने आपका स्टेटस खुल कर आ जाएगा जिसमें आपको मुख्य रूप से आपको तीन जानकारी देखनी है।
  • जिसमें पहले जानकारी Land Seeding में Yes होना चाहिए, दूसरी जानकारी में Ekyc Status भी Yes होना चाहिए, और तीसरी जानकारी में Aadhar Seeding भी Yes होना चाहिए।
  • अगर आपकी ये तीनों जानकारियों सही है तो अवश्य आपकी पीएम किसान योजना की 19वीं किश्त आपके बैंक खाते पर आ जाएगी।

PM Kisan Beneficiary List: पीएम किसान योजना बेनेफिशरी लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें? 

  • पीएम किसान योजना बेनेफिशरी लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए सबसे पहले आपको पीएम किसान की ऑफिसियल वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको वेबसाइट के होम पेज पर जाकर Beneficiary List के विकल्प को चुन लेना है।
  • इसके बाद आप एक नए पेज पर आ जायेंगे, जहाँ आपको कुछ विवरण जैसे राज्य, जिला, सब-डिस्ट्रिक्ट, ब्लॉक, गांव आदि का चयन कर लेना है।
  • इसके बाद सभी विवरण का चयन कर लेने के बाद Get Report के विकल्प कर क्लिक करना होगा।
  • क्लिक करने के बाद आपके स्क्रीन पर PM Kisan Beneficiary List खुल कर आ जाएगी, अब आप पीएम किसान योजना बेनेफिशरी लिस्ट में अपना नाम देख पाएंगे।
ALSO READ  Kisan Karj Mafi List: अब सभी किसानों का होगा पूरा कर्ज माफ, यहाँ से चेक करें किसान कर्ज माफ़ी लिस्ट में अपना नाम

Conclusion: निष्कर्ष 

दोस्तों, योजना स्टोरी (YojanaStory.com) वेबसाइट से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद। मुझे आशा है कि आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। इस लेख में हमने पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त के बारे में विस्तार से बताया है। यदि आपको हमारा यह लेख लाभकारी व महत्वपूर्ण लगता है और आप PM Kisan 19th Instalment के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त कर चुके हैं, तो हमें कमेंट जरूर करें ताकि हम आपके लिये और ऐसी ढेरों सारी योजनाओं की लेटेस्ट खबरों के बारे में जानकारियां साझा करते रहें।

Leave a Comment