LPG Gas Subsidy Status: एलपीजी गैस सब्सिडी के ₹300 मिलना शुरू, घर बैठे ऐसे अपने मोबाइल से चेक करें पेमेंट स्टेटस!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

LPG Gas Subsidy Status: दोस्तों, केंद्र सरकार देश के गरीब लोगों की सहायता करने के लिए बहुत सारी महत्वपूर्ण सरकारी योजनाएं चलाती है। इन्ही में से एक एलपीजी गैस सब्सिडी योजना भी है। LPG Gas Subsidy Scheme के तहत भारत सरकार गरीब परिवारों को एलपीजी गैस सिलेंडर पर सब्सिडी प्रदान करती है। दोस्तों, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत एलपीजी गैस कनेक्शन प्राप्त करने वाले नागरिकों को भारत सरकार द्वारा सब्सिडी प्रदान की जाती है। दोस्तों, एलपीजी गैस सब्सिडी योजना भारत सरकार द्वारा उपभोक्ताओं को प्रदान की जाने वाली एक वित्तीय सहायता राशि है, और भारत सरकार द्वारा PM Ujjwala Yojana (PMUY) धारकों को प्रति सिलेंडर 300 रुपए तक की सब्सिडी प्रदान की जाती है। एलपीजी गैस सब्सिडी योजना के तहत भारत सरकार एलपीजी गैस सिलेंडर की बाजार मूल्य और सब्सिडी मूल्य के बीच के अंतर को सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते जमा करवाती है। LPG Gas Subsidy Scheme का लाभ प्राप्त करके देश के गरीब परिवार कम कीमत पर गैस सिलेंडर का लाभ ले सकते हैं, जिससे उन्हें ईंधन के लिए लकड़ी या कोयले जैसे हानिकारक विकल्पों का उपयोग करने से मुक्ति मिल जाती है।

दोस्तों, एलपीजी गैस सब्सिडी, भारत सरकार द्वारा देश के उपभोक्ताओं को प्रदान की जाने वाली वित्तीय सहायता राशि है, और केंद्र सरकार द्वारा पीएम उज्ज्वला योजना कनेक्शन धारकों को प्रति सिलेंडर 300 रुपए तक की सब्सिडी प्रदान कराई जाती है। दोस्तों, पीएम उज्ज्वला योजना के तहत गरीब परिवारों की महिलाओं को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन प्रदान किया जाता है। देश की ऐसी महिलाएं जो गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे परिवार से सम्बन्ध रखती हैं वह प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ प्राप्त कर सकती है। दोस्तों, जानकारी के लिए बता दें कि PM Ujjwala Yojana का संचालन पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय भारत सरकार द्वारा किया जाता है। PM Ujjwala Yojana के माध्यम से देश की सभी एपीएल एवं बीपीएल कार्ड धारक गरीब परिवार की महिलाओं को गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाया जाता है। PM Ujjwala Yojana 2.0 के अंतर्गत लाभार्थियों को पहचान पत्र या राशन कार्ड देने की आवश्यकता नहीं होती है, एड्रेस प्रूफ के तौर पर लाभार्थियों को एक स्व घोषणा पत्र जमा करना होता है। PM Ujjwala Yojana 2.0 का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन करना होता है, इसके बाद ही पात्र महिलाओं को निशुल्क एलपीजी गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया जाता है।

LPG Gas Subsidy Status Details: एलपीजी गैस सब्सिडी स्टेटस की जानकारी 

  • योजना का नाम: एलपीजी गैस सब्सिडी स्टेटस
  • सम्बंधित विभाग: पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय, भारत सरकार
  • शुरू की गई: केंद्र सरकार द्वारा
  • कहां शुरू की गई: पूरे भारत में
  • उद्देश्य: उज्ज्वला योजना कनेक्शन धारकों को ₹300 तक की सब्सिडी प्रदान करना
  • लाभार्थी: देश के गरीब नागरिक
  • लाभ: एलपीजी गैस पर ₹300 तक की सब्सिडी
  • आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन/ऑफलाइन
  • आधिकारिक वेबसाइट: https://pmuy.gov.in/
ALSO READ  सरकार की बड़ी चेतावनी! यदि घर में मौजूद हैं ये 7 चीजें तो हो जायेंगे आपके राशन कार्ड रद्द

LPG Gas Subsidy Status: एलपीजी गैस सब्सिडी स्टेटस क्या है?

दोस्तों, भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही पीएम उज्ज्वला योजना के माध्यम से काफी सारे लोगों ने अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवाया है, इन सभी लोगों को भारत सरकार द्वारा निःशुल्क एलपीजी गैस सिलेंडर प्रदान कराए जाते हैं, साथ में इन लाभार्थियों को प्रति सिलेंडर 300 रुपए तक की सब्सिडी भी प्रदान कराई जाती है। सरकार द्वारा यह सब्सिडी की राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है। योजना के तहत जब कोई ग्राहक एलपीजी गैस सिलेंडर खरीदता है तो उसे सबसे पहले एलपीजी गैस सिलेंडर की पूरी राशि का भुगतान करना होता है, उसके बाद सब्सिडी की राशि उनके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है। एलपीजी गैस सब्सिडी की धनराशि को चेक करने के बहुत सारे विकल्प मौजूद हैं। लाभार्थी ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से एलपीजी गैस सब्सिडी स्टेटस चेक कर सकते हैं। सभी एलपीजी गैस उपभोक्ता बहुत ही आसानी से ऑनलाइन अपने मोबाइल फ़ोन से एलपीजी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर एलपीजी गैस सब्सिडी स्टेटस की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। लपीजी गैस उपभोक्ता यह भी जान सकते हैं कि उनके बैंक खाते में एलपीजी गैस सब्सिडी की कितनी राशि जमा हुई है। यदि आपको नहीं पता है कि एलपीजी की आधिकारिक वेबसाइट से LPG Gas Subsidy Status कैसे चेक करते हैं, तो आपको बिल्कुल भी चिंता करने की जरुरत नहीं है। क्योंकि आज के इस लेख में हमने LPG Gas Subsidy Status Check करने की पूरी प्रक्रिया के बारे में बताया हुआ है।

LPG Gas Subsidy Beneficiary Details: एलपीजी गैस सब्सिडी किसे मिलेगी?

  • प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के लाभार्थी: PM Ujjwala Yojana के माध्यम से देश के गरीब परिवारों की महिलाओं को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन प्रदान किया जाता है जाता है, साथ ही साथ इन लाभार्थियों को सरकार ₹300 प्रति सिलेंडर की सब्सिडी भी प्रदान करती है।
  • अन्य गरीब और मध्यम वर्ग के परिवार: जिनकी वार्षिक आय एक निश्चित सीमा से कम है, वे भी इस एलपीजी गैस सब्सिडी योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Who Will Not Get LPG Gas Subsidy: एलपीजी गैस सब्सिडी किसे नहीं दी जाती है?

  • उच्च आय वर्ग वाले परिवार: देश के ऐसे परिवार जिनकी वार्षिक आय 10 लाख रुपये से अधिक है, और जो आयकर देते हैं, उन्हें एलपीजी गैस की सब्सिडी नहीं दी जाती है।
  • एलपीजी ई-केवाईसी (e-KYC) न कराने वाले लाभार्थी: देश के ऐसे लाभार्थी जो 31 मार्च, 2025 तक एलपीजी की ई-केवाईसी नहीं करवाते हैं, उनकी एलपीजी गैस सब्सिडी बंद हो जाएगी।
  • मृतक कनेक्शन धारक: यदि किसी एलपीजी गैस कनेक्शन धारक की मृत्यु हो गई है, और उसके परिवार ने एलपीजी गैस कनेक्शन ट्रांसफर नहीं कराया है, तो उस परिस्थिति में उनके एलपीजी गैस कनेक्शन पर सब्सिडी नहीं मिलेगी।
  • एक से अधिक कनेक्शन रखने वाले लाभार्थी: यदि किसी परिवार के पास एक से अधिक गैस कनेक्शन है, तो बता दें कि केवल एक ही कनेक्शन पर एलपीजी गैस सब्सिडी प्रदान की जाती है।
  • सरकारी कर्मचारी: केंद्र या राज्य सरकार के कर्मचारियों को गैस सब्सिडी नहीं दी जाती है।
ALSO READ  Birth Certificate Apply Online: घर बैठे अपने मोबाइल से सिर्फ 5 मिनट में ऐसे बनाएं जन्म प्रमाण पत्र, यहाँ है पूरी प्रक्रिया!

LPG Gas Subsidy Status Check Online: एलपीजी गैस सब्सिडी स्टेटस कैसे चेक करें? 

  • एलपीजी गैस सब्सिडी स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले अपनी एलपीजी सेवा प्रदाता कंपनी (इंडेन, भारत गैस या एचपी गैस) की आधिकारिक वेबसाइट में जाना होगा, अथवा उनका उनका मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा।
  • यदि आपने पहले वेबसाइट अथवा ऐप पर रजिस्टर नहीं किया हुआ है, तो पहले साइन अप के विकल्प पर जाकर आपको रजिस्ट्रेशन पूर्ण कर लेना होगा।
  • रजिस्टर हो जाने के बाद आपको अपनी एलपीजी आईडी, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर अथवा ईमेल आईडी व पासवर्ड दर्ज करके ऐप या वेबसाइट पर लॉगिन कर लेना होगा।
  • ऐप या वेबसाइट पर लॉगिन हो जाने के बाद आपके एलपीजी गैस कनेक्शन की पूरी जानकारी खुल जाएगी।
  • इसके बाद आपको अपने गैस कनेक्शन का चयन करके “सब्सिडी स्टेटस” या “सब्सिडी ट्रांजैक्शन” के विकल्प पर क्लिक कर लेना होगा।
  • इसके बाद अब आपको आपके खाते में जमा हुई सब्सिडी का पूरा विवरण मिल जायेगा।
  • इस प्रकार आप LPG Gas Subsidy Status Online Check कर सकते हैं।

LPG Gas Subsidy Status Check Through SMS: पंजीकृत मोबाइल नंबर से SMS या कॉल के जरिए एलपीजी गैस सब्सिडी स्टेटस कैसे चेक करें?

यदि आपके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है तो आप अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर का उपयोग करके SMS या कॉल के जरिए भी एलपीजी गैस सब्सिडी स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए:

  • इंडेन गैस उपभोक्ता 7718955555 पर “REFILL” मैसेज भेज कर एलपीजी गैस सब्सिडी स्टेटस चेक कर सकते हैं।
  • भारत गैस उपभोक्ता 1800224344 पर कॉल करके एलपीजी गैस सब्सिडी स्टेटस चेक सकते हैं।
  • एचपी गैस उपभोक्ता 1906 पर कॉल करके अपनी एलपीजी गैस सब्सिडी स्टेटस की जांच सकते हैं।

LPG Gas Subsidy Status Check Through UMANG App: उमंग ऐप के द्वारा एलपीजी गैस सब्सिडी स्टेटस कैसे चेक करें?

  • उमंग (UMANG) ऐप के द्वारा एलपीजी गैस सब्सिडी स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले प्ले स्टोर में जाकर उमंग ऐप को डाउनलोड कर लें।
  • इसके बाद उमंग (UMANG) ऐप में अपना अकाउंट बना कर उसमें लॉगिन कर लें।
  • इसके बाद उमंग (UMANG) ऐप में एलपीजी’ या ‘गैस सब्सिडी’ विकल्प को सर्च कर लें।
  • इसके बाद अपनी एलपीजी सेवा प्रदाता कंपनी (इंडेन, भारत गैस या एचपी गैस) का चयन करके अपनी सब्सिडी से जुड़ी जानकारी देखें।
ALSO READ  Sarkari Yojana Ka Paisa Kaise Check Kare: सभी सरकारी योजनाओं का पैसा ऑनलाइन कैसे चेक करें? यहाँ जानें पूरी प्रक्रिया!

अगर एलपीजी गैस सब्सिडी नहीं मिल रही है तो क्या करें?

  1. एलपीजी गैस ई-केवाईसी (e-KYC) कराएं: अगर आपने अभी तक अपनी एलपीजी गैस ई-केवाईसी नहीं कराई है, तो तुरंत अपनी LPG Gas  e-KYC कराएं। जानकारी के लिए बता दें कि एलपीजी गैस ई-केवाईसी कराने की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2025 है।
  2. आधार कार्ड को एलपीजी कनेक्शन से लिंक करें: सुनिश्चित करें कि आपका आधार कार्ड आपके एलपीजी कनेक्शन से लिंक है। यदि नहीं है तो आपको तुरंत अपना आधार कार्ड अपने एलपीजी गैस कनेक्शन से लिंक करवाना होगा।
  3. बैंक खाते को एलपीजी कनेक्शन से लिंक करें: सुनिश्चित करें कि आपका बैंक खाता आपके एलपीजी कनेक्शन से लिंक है और वह सक्रिय है। यदि नहीं है तो आपको तुरंत अपना बैंक खाता अपने एलपीजी गैस कनेक्शन से लिंक करवाना होगा।
  4. अपनी गैस एजेंसी से संपर्क करें: यदि आपको फिर भी एलपीजी गैस सब्सिडी नहीं मिल रही है, तो अपनी गैस एजेंसी में जाकर तुरंत संपर्क करें और वहां जाकर अपनी समस्या बताएं।

LPG Gas e-KYC Process: एलपीजी गैस ई-केवाईसी कैसे करवाएं? 

  1. ऑनलाइन: एलपीजी गैस ई-केवाईसी आप अपने गैस कंपनी की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन करा सकते हैं।
  2. गैस एजेंसी पर: इसके अलावा आप अपने नजदीकी गैस एजेंसी पर जाकर भी एलपीजी गैस ई-केवाईसी करा सकते हैं।

Conclusion: निष्कर्ष 

दोस्तों, योजना स्टोरी (YojanaStory.com) वेबसाइट से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद। मुझे आशा है कि आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। इस लेख में हमने एलपीजी गैस सब्सिडी स्टेटस (LPG Gas Subsidy Status) की जानकारियों से अवगत कराने की पूरी कोशिश की है। यदि आपको LPG Gas Subsidy Status के बारे में यह जानकारी लाभकारी व महत्वपूर्ण लगती है, तो हमें कमेंट जरूर करें, ताकि हम आपके लिये और ऐसी ढेरों सारी योजनाओं के लेटेस्ट खबरों के बारे में जानकारियां साझा करते रहे।

Leave a Comment