दोस्तों, LIC Aadhaar Shila Scheme एक विशेष जीवन बीमा पॉलिसी है, जिसे लाइफ इंश्योरेंस कारपोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा ख़ास तौर पर महिलाओं तथा बेटियों के लिए शुरू किया है। एलआईसी आधार शिला स्कीम में निवेश करके महिलाएं मैच्योरिटी के बाद अच्छा खासा मुनाफा कमा सकती हैं। LIC Aadhaar Shila Policy नॉन-लिंक्ड है, जिसका मतलब है कि इसका निवेश किसी शेयर बाजार अथवा अन्य बाहरी निवेश विकल्पों से जुड़ा हुआ नहीं होता है, बल्कि यह पूरी तरह से एक व्यक्तिगत जीवन बीमा स्कीम के रूप में कार्य करती है। एलआईसी आधार शिला योजना के तहत केवल महिलाएं ही निवेश कर सकती हैं, जिससे यह विशेष रूप से महिलाओं की सुरक्षा और आर्थिक स्वतंत्रता को ध्यान में रखते हुए आरम्भ की गई है। जब महिलाएं LIC Aadhaar Shila Scheme में निवेश करती हैं, तो वे न केवल अपनी भविष्य की वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करती हैं, बल्कि पॉलिसी की मैच्योरिटी पर उन्हें एक निश्चित धनराशि भी प्रदान की जाती है, जिससे उन्हें एक अच्छा ख़ासा मुनाफा प्राप्त हो जाता है।
दोस्तों, भारतीय जीवन बीमा निगम निवेश के लिए हमेशा से ही एक बेहतरीन विकल्प रहा है, वैसे तो मार्केट में इन्वेस्टमेंट के लिए कई विकल्प जैसे शेयर बाजार, म्यूच्यूअल फण्ड आदि मौजूद हैं, परन्तु इनमें जोखिम का खतरा बहुत अधिक रहता है। Life Insurance Corporation Of India सरकारी उघम होने के नाते, इसमें बाजार के जोखिमों का कोई असर नहीं पड़ता है, बल्कि इसमें निवेश करने पर एक निश्चित अवधि के दौरान एक बेहतरीन रिर्टन प्राप्त होता है। बाजार की मांग तथा स्थिति को देखते हुए एलआईसी समय-समय पर कई पॉलिसी लॉन्च करता है, और इसी कड़ी में LIC द्वारा देश की महिलाओं के लिए एक खास पॉलिसी चलाई है, जिसका नाम एलआईसी आधार शिला पॉलिसी है। LIC Aadhaar Shila Scheme के माध्यम से निवेशक छोटी से छोटी बचत से बेहतरीन रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। एलआईसी आधार शिला पॉलिसी महिलाओं के निवेश के लिए एक बेहतरीन विकल्प है, जिसमें 58 रुपए के छोटे निवेश के द्वारा मैच्योरिटी पर अच्छा रिटर्न प्राप्त किया जा सकता है।
दोस्तों, यदि आप भी LIC Aadhaar Shila Scheme के द्वारा भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में छोटे से निवेश पर मैच्योरिटी पर अच्छा रिटर्न प्राप्त करना चाहते हैं, तो इस लेख को शुरू से लेकर अंत तक पढ़ कर जाएँ। इस लेख में आपको एलआईसी आधार शिला योजना की जानकारी जैसे एलआईसी आधार शिला पॉलिसी क्या है, LIC Aadhaar Shila Yojana के फायदे, एलआईसी आधार शिला योजना के लिए पात्रता, और एलआईसी आधार शिला स्कीम का लाभ उठाने के लिए आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जाएगी।
LIC Aadhaar Shila Scheme: एलआईसी आधार शिला स्कीम की पूरी जानकारी
दोस्तों, एलआईसी आधार शिला स्कीम की शुरुवात 1 अगस्त 2022 को की गई थी, LIC Aadhaar Shila Scheme विशेष रूप से महिलाओं के लिए आरंम्भ की गई है, जो न केवल पॉलिसीधारक को बल्कि उनके परिवार को भी व्यापक सुरक्षा कवरेज प्रदान करती है। एलआईसी आधार शिला स्कीम में निवेश करने वाली महिला को मैच्योरिटी पर एकमुश्त राशि मिलने के साथ साथ, यदि किसी भी दुर्भाग्यपूर्ण कारण से पॉलिसी की मैच्योरिटी से पूर्व ही पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है तो उनके परिवार को आर्थिक सहायता प्राप्त होती है। LIC Aadhaar Shila Scheme को आरम्भ करने का मुख्य उद्देश्य देश की महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा एवं बचत के अवसर प्रदान करना है। एलआईसी आधार शिला स्कीम पॉलिसीधारक को आर्थिक सुरक्षा मुहैया कराती है। LIC Aadhaar Shila Scheme के तहत निवेश करने वाली महिलाओं को परिपक्वता पर एक गारंटीकृत राशि प्राप्त होती है। एलआईसी आधार शिला स्कीम के तहत पॉलिसीधारक प्रीमियम का भुगतान मासिक, त्रैमासिक, अर्ध-वार्षिक या वार्षिक रूप से कर सकता है।
LIC Aadhaar Shila Scheme में 8 वर्ष से लेकर 55 वर्ष तक की महिलाएं निवेश कर सकती हैं। इसके अलावा एलआईसी आधार शिला स्कीम में 10 साल से लेकर 20 साल की अवधि पर निवेश किया जा सकता है। LIC Aadhaar Shila Scheme में निवेशक को रोजाना न्यूनतम 58 रुपए की राशि निवेश करनी होगी, यानि कि सालाना 21,170 रुपए का प्रीमियम देना होगा। LIC Aadhaar Shila Scheme में अधिकतम 20 साल की अवधि के लिए निवेश किया जा सकता है जिसके बाद निवेशक को मैच्योरिटी पर 7,94,00 रुपए का रिटर्न प्राप्त होता है। विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए फायदेमंद है, जो अपने भविष्य की आर्थिक सुरक्षा के साथ-साथ एक अच्छी संपत्ति का निर्माण करना चाहती हैं। एलआईसी आधार शिला स्कीम विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए फायदेमंद है, जो अपने भविष्य की आर्थिक सुरक्षा के साथ-साथ एक अच्छी संपत्ति का निर्माण करना चाहती हैं। इसके अलावा LIC Aadhaar Shila Scheme में निवेश करने से निवेशक को न केवल एक सुनिश्चित राशि मिलती है, बल्कि पॉलिसी की मैच्योरिटी पर भी एकमुश्त रिटर्न प्राप्त होता है।
LIC Aadhaar Shila Policy Overview: एलआईसी आधार शिला पॉलिसी का अवलोकन
- योजना का नाम: एलआईसी आधार शिला पॉलिसी
- शुरू की गई: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC)
- उद्देश्य: देश की महिलाओं और लड़कियों को आर्थिक सुरक्षा एवं बचत के अवसर प्रदान करना
- लाभार्थी: भारत की महिला और लड़कियां
- पॉलिसी अवधि: न्यूनतम 10 वर्ष व अधिकतम 20 वर्ष
- न्यूनतम निवेश: प्रतिदिन ₹58
- न्यूनतम मूल बीमा राशि: ₹75,000
- अधिकतम मूल बीमा राशि: ₹3,00,000
- मैच्योरिटी के समय अधिकतम आयु: 70 वर्ष
- आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन/ऑफलाइन
- ऑफिसियल वेबसाइट: https://licindia.in/
LIC Aadhaar Shila Policy Benefits: एलआईसी आधार शिला पॉलिसी के लाभ व विशेषताएं
- LIC Aadhaar Shila Policy का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को दीर्घकालिक निवेश के साथ-साथ एक सुनिश्चित रिटर्न और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करवाना है।
- LIC Aadhaar Shila Policy एक ऐसी जीवन बीमा स्कीम होती है जिसमें निवेश के साथ-साथ जीवन सुरक्षा कवरेज भी प्रदान किया जाता है।
- LIC Aadhaar Shila Policy में लंबी अवधि के लिए अपना पैसा निवेश करने पर मैच्योरिटी पर बहुत तगड़ा मुनाफा मिल सकता है।
- एलआईसी आधार शिला पॉलिसी को खासतौर पर महिलाओं के लिए तैयार किया गया है।
- LIC Aadhaar Shila Policy के माध्यम से प्रीमियम, मेच्योरिटी क्लेम और डेथ क्लेम पर टैक्स छूट की सुविधा प्रदान की जाती है।
- एलआईसी आधार शिला पॉलिसी में 8 साल की बच्ची से लेकर 55 साल की महिला तक निवेश कर सकती है।
- LIC Aadhaar Shila Policy के तहत प्रीमियम का भुगतान मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना तौर पर किया जा सकता है।
- एलआईसी आधार शिला पॉलिसी में न्यूनतम पॉलिसी टर्म 10 साल है एवं अधिकतम 20 साल है।
- LIC Aadhaar Shila Policy के तहत यदि पॉलिसी धारक पॉलिसी की मैच्योरिटी तक जीवित रहता है तो उसे मैच्योरिटी पर एकमुश्त राशि प्रदान की जाती है।
- LIC Aadhaar Shila Policy के तहत एक्सीडेंट बेनिफिट राइडर भी उपलब्ध कराया गया है।
- LIC Aadhaar Shila Policy के तहत गंभीर बीमारियों के लिए कोई राइडर शामिल नहीं किया गया है।
- एलआईसी आधार शिला पॉलिसी में यदि पॉलिसी लेने के 5 साल के पश्चात पॉलिसी धारक की मृत्यु हो जाती है, तो इस स्थिति में मैच्योरिटी पर लॉयल्टी एडिशन की सुविधा भी प्रदान की जाती है।
- LIC Aadhaar Shila Policy के अंतर्गत यदि पॉलिसी टर्म खत्म होने से पहले पॉलिसी धारक की मृत्यु हो जाती है, तो इस स्थिति में पॉलिसी धारक के परिवार को इस योजना का लाभ प्रदान किया जाता है।
- LIC Aadhaar Shila Policy के तहत आयकर अधिनियम के अंतर्गत सेक्शन 80c के तहत जमा किये प्रीमियम कर से मुक्त है। क्शन 10 (10D) मेच्योरिटी अमाउंट मुक्त है, इसी के साथ डेथ क्लेम पर किसी भी प्रकार का कोई क्लेम नहीं किया जायेगा।
- LIC Aadhaar Shila Policy के अंतर्गत वार्षिक, अर्द्धवार्षिक और त्रैमासिक प्रीमियम भुकतान का प्रीमियम ग्रेस पीरियड 30 दिन का निर्धारित किया गया है।
- LIC Aadhaar Shila Policy के अंतर्गत यदि कोई पॉलिसी धारक पॉलिसी खरीदने के बाद पॉलिसी को छोड़ना चाहता है, तो पॉलिसी धारक के द्वारा 15 के अंदर पॉलिसी को कैंसिल किया जा सकता है।
- LIC Aadhaar Shila Policy के अंतर्गत पॉलिसी धारक के द्वारा तीन साल तक प्रीमियम का भुकतान करने पर इस पॉलिसी पर लोन भी प्राप्त किया जा सकता है।
- एलआईसी आधार शिला पॉलिसी के अंतर्गत पॉलिसी धारक की पॉलिसी खरीदने के 5 वर्ष की अवधि के दोरान मृत्यु हो जाती है तो पॉलिसी धारक के परिवार को डेथ बेनिफिट प्रदान कराया जाता है। यदि किसी कारणवश पॉलिसी धारक की मृत्यु मैच्योरिटी से पहले हो जाती है तो ऐसी स्थिति में नॉमिनी को डेथ बेनिफिट प्रदान किया जाता है। मृत्यु की स्थिति पर बीमित रशी का वार्षिक प्रीमियम का 10 गुना या मूल बीमा राशि का 110% प्रदान किया जायेगा।
- एलआईसी आधार शिला पॉलिसी के अंतर्गत अगर किसी पॉलिसी धारक ने पूरी सफलतापूर्वक के साथ अपने प्रीमियम का भुकतान किया है, तो ऐसे में निवेशक को मैच्योरिटी पर बीमित राशि के साथ लॉयल्टी एडिशन प्रदान किया जाता है।
- एलआईसी आधार शिला पॉलिसी के अंतर्गत यदि कोई पॉलिसी धारक पॉलिसी खरीदने के प्रथम 12 महीनों के दौरान सुसाइट कर लेता है, तो ऐसी स्थिति में पॉलिसी धारक को केवल प्रीमियम का 80% राशि या फिर सरेंडर वैल्यू प्रदान की जाती है।
- LIC Aadhaar Shila Policy में बेसिक सम एश्योर्ड की न्यूनतम राशि 75,000 रुपये से लेकर अधिकतम 3,00,000 रुपये तक हो सकती है। यह राशि पॉलिसीधारक की आवश्यकताओं और जोखिम के अनुसार चुनी जाती है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि निवेश के साथ-साथ उन्हें एक ठोस वित्तीय सुरक्षा कवरेज भी मिल जाएगा।
- LIC Aadhaar Shila Policy में मैच्योरिटी के लिए पॉलिसीधारक की अधिकतम आयु 70 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।
- LIC Aadhaar Shila Policy के तहत रोजाना 87 रुपए निवेश करने पर एक महीने में कुल ₹2600 जमा हो जाएंगे, और 1 साल तक निवेश करने पर कुल 31,755 रुपए जमा हो जाते हैं। अगर पॉलिसी धारक 10 साल तक निवेश करते हैं तो उनके कुल 3,17,550 रुपए जमा हो जाते हैं। इसके बाद 75 साल की उम्र पूरी कर लेने पर भारतीय जीवन बीमा निगम की इस पॉलिसी के अंतर्गत 11 लाख रुपए की मोटी रकम दी जाती है।
LIC Aadhaar Shila Scheme Sum Assured: एलआईसी आधार शिला पॉलिसी में सम एश्योर्ड कितना है?
एलआईसी आधार शिला पॉलिसी के तहत बेसिक सम एश्योर्ड के रूप में न्यूनतम 75,000 रुपये प्रदान किए जाते हैं, तथा सम एश्योर्ड की अधिकतम राशि 3,00,000 रुपये है। LIC Aadhaar Shila Scheme के तहत सम एश्योर्ड का चयन करते समय लचीले भुगतान विकल्प भी उपलब्ध होते हैं। निवेशक अपनी सुविधा और आय के अनुसार मासिक, त्रैमासिक, छमाही या वार्षिक प्रीमियम भुगतान का विकल्प चुन सकते हैं। LIC Aadhaar Shila Plan न केवल एक सुनिश्चित बीमा सुरक्षा प्रदान करती है, बल्कि निवेशकों के बजट और भुगतान क्षमता के अनुसार लचीले विकल्प भी देती है। एलआईसी आधार शिला पॉलिसी में मैच्योरिटी के लिए पॉलिसीधारक की अधिकतम आयु 70 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। LIC Aadhaar Shila Scheme देश की महिलाओं तथा युवतियों के लिए एक आकर्षक विकल्प है, जो अपने और अपने परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता देती हैं, साथ ही साथ लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न पाने की आशा रखती हैं।
एलआईसी आधार शिला पॉलिसी में ₹87 निवेश करने पर मिलेंगे पूरे ₹11 लाख, जानिए कैसे?
LIC Aadhaar Shila Policy के तहत यदि पॉलिसीधारक रोजाना 87 रुपए निवेश करता है, तो इस हिसाब से एक महीने में कुल ₹2600 जमा हो जायेंगे। 1 वर्ष तक निवेश करने पर निवेशक के कुल ₹31,755 जमा हो जायेंगे। बता दें कि एलआईसी आधार शिला पॉलिसी में 10 साल तक निवेश करना होता है। और यदि पॉलिसीधारक 10 साल तक निवेश करते हैं तो इस हिसाब से निवेशक के कुल ₹3,17,550 जमा हो जाते हैं। उसके बाद जब पॉलिसीधारक 75 साल की उम्र पूरी कर लेते हैं तो निवेशक को एकमुश्त राशि के रूप में ₹11 लाख की मोटी रकम प्रदान की जाती है। यह राशि पॉलिसी की मैच्योरिटी पर दी जाती है और यह निवेशक की लंबी अवधि की निवेश यात्रा का फल होती है।
LIC Aadhaar Shila Scheme Eligibility: एलआईसी आधार शिला पॉलिसी का लाभ प्राप्त करने के लिए निर्धारित पात्रता
- एलआईसी आधार शिला पॉलिसी का लाभ प्राप्त करने के लिए निवेशक को भारत का स्थाई निवासी होना आवश्यक है।
- एलआईसी आधार शिला पॉलिसी 8 साल की बच्ची से लेकर 55 साल तक की महिला निवेश कर सकती है।
- LIC Aadhaar Shila Scheme में निवेश करने के लिए महिलाओं का शारीरिक रूप से स्वस्थ होना जरूरी है।
- LIC Aadhaar Shila Scheme के लिए पॉलिसी की अवधि कम से कम 10 साल और अधिकतम 20 साल तक होनी चाहिए।
- एलआईसी आधार शिला पॉलिसी में निवेश करने वाली महिला को अपनी पॉलिसी के खिलाफ लोन लेने का विकल्प भी दिया गया है।
- LIC Aadhaar Shila Scheme का लाभ लेने के लिए महिलाओं को मेडिकल सर्टिफिकेट भी जमा करना अनिवार्य है।
LIC Aadhaar Shila Scheme Required Documents: एलआईसी आधार शिला पॉलिसी का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- ड्राइविंग लाइसेंस
- इलेक्ट्रिसिटी बिल
- राशन कार्ड
- वोटर आईडी कार्ड
- पासपोर्ट
- इनकम टैक्स रिटर्न
- सैलरी स्लिप
- हेल्थ रिकॉर्ड
- मोबाइल नंबर
LIC Aadhaar Shila Scheme Apply Online: एलआईसी आधार शिला पॉलिसी के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- एलआईसी आधार शिला पॉलिसी के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले LIC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके बाद वेबसाइट के होमपेज पर जाकर ‘Products’ के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद “Insurance Plans” के लिंक पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद “LIC’s Aadhaar Shila” का ऑप्शन दिखाई देगा, आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको “Buy Online” के ऑप्शन पर क्लिक कर लेना होगा।
- इसके बाद आपके सामने LIC Aadhaar Shila Scheme Application Form खुलकर आ जायेगा।
- इसके बाद आपको एलआईसी आधार शिला पॉलिसी एप्लीकेशन फॉर्म में पूछे गए सभी जानकारियों को दर्ज कर लेना होगा।
- इसके बाद आपको आधार शिला योजना आवेदन पत्र में मांगे गए सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड कर लेना होगा।
- इसके बाद आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करके आधार शिला योजना आवेदन पत्र को जमा कर देना होगा।
- इस प्रकार आप एलआईसी आधार शिला पॉलिसी के लिए ऑनलाइन आवेदन करके स्कीम का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
LIC Aadhaar Shila Scheme Important Link: एलआईसी आधार शिला पॉलिसी इम्पोर्टेन्ट लिंक
- ऑफिसियल वेबसाइट: यहाँ क्लिक करें
- अप्लाई ऑनलाइन: यहाँ क्लिक करें
Conclusion: निष्कर्ष
दोस्तों, योजना स्टोरी (YojanaStory.com) वेबसाइट से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद। मुझे आशा है कि आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। इस लेख में हमने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली एलआईसी आधार शिला पॉलिसी (LIC Aadhaar Shila Scheme) के बारे में सारी महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराने की पूरी कोशिश की है। यदि आपको आधार शिला योजना के बारे में यह लेख लाभकारी व महत्वपूर्ण लगता है, और आप Aadhaar Shila Scheme का लाभ उठा रहे हें, तो हमें कमेंट जरूर करें, ताकि हम आपके लिये और ऐसी ढेरों सारी योजनाओं के बारे में जानकारियां साझा करते रहें।

गौरव जोशी सरकारी योजनाओं की सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने में माहिर हैं। वह बी. टेक. (I.T.) ग्रेजुएट हैं। इस समय वह Digital Fames के नाम से आई. टी. कंपनी और C.S.C. सेंटर (जन सेवा केंद्र) का संचालन कर रहे हैं। Yojana Story वेबसाइट के माध्यम से वह लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हैं।