Ladli Lakshmi Yojana E-KYC: दोस्तों, लाडली लक्ष्मी योजना को मध्य प्रदेश की बालिकाओं के लिए शुरू किया गया है, जिसके तहत जन्म से लेकर 21 वर्ष तक उन्हें 1,43,000 तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ केवल मध्य प्रदेश में निवास कर रही बालिकाएं एवं लड़कियां उठा सकती हैं, परंतु सरकार द्वारा अब ई-केवाईसी की घोषणा की गई है। जो भी उम्मीदवार महिला लाडली लक्ष्मी योजना ई-केवाईसी को करती है, केवल वही लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ उठा सकेगी। इसीलिए हमारे द्वारा आप सभी को इस लेख में Ladli Lakshmi Yojana E-KYC की जानकारी दी गई है।
दोस्तों, मध्य प्रदेश राज्य की जो बालिकाएं Ladli Lakshmi Yojana के माध्यम से लाभ प्राप्त कर रहे हैं। अब उन्हें लाडली लक्ष्मी योजना ई केवाईसी करना होगा, ताकि वह प्राप्त लाभ को जारी रख सके। लाड़ली लक्ष्मी योजना में मध्य प्रदेश की लाखों महिलाओं ने आवेदन किया था। इसके तहत वह लाभ भी प्राप्त कर रही थी, परंतु अब उन्हें लाडली लक्ष्मी योजना ई-केवाईसी करनी होगी। यदि आप लाडली लक्ष्मी योजना में ई-केवाईसी करना चाहते हैं, तो आपको इसकी प्रक्रिया के बारे में जानकारी होनी चाहिए। इसलिए हमारे द्वारा आप सभी को Ladli Lakshmi Yojana E-KYC Apply की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई है।
Ladli Lakshmi Yojana: लाड़ली लक्ष्मी योजना क्या है?
दोस्तों, बालिकाएं यदि लाडली लक्ष्मी योजना के बारे में कोई जानकारी नहीं रखती हैं, और जानना चाहती हैं कि Ladli Lakshmi Yojana Kya hai? तो हमारे द्वारा आप सभी को यहां इसकी जानकारी दी जा रही है। लाडली लक्ष्मी योजना को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू 1 अप्रैल 2007 में किया गया है, ताकि बालिकाओं की स्थिति को सुधारा जा सके।
सरकार बालिकाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करके सशक्त बनाना चाह रही है। इस योजना का लाभ सरकार के द्वारा बालिकाओं के जन्म से लेकर 21 वर्ष तक प्रदान किया जाएगा। Ladli Lakshmi Yojana E-KYC के माध्यम से सरकार महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं शादी आदि हेतु वित्तीय सहायता प्रदान करती है।
Ladli Lakshmi Yojana E-KYC: लाड़ली लक्ष्मी योजना ई-केवाईसी क्या है?
दोस्तों, Ladli Lakshmi Yojana के तहत बालिकाओं के जन्म से लेकर 21 वर्ष तक बालिकाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। परंतु इस लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ उठाने के लिए अब बालिकाओं को लाडली लक्ष्मी योजना ई-केवाईसी करने की आवश्यकता है। लाडली लक्ष्मी योजना की नई अपडेट में जानकारी दी गई है कि बालिका की 16 वर्ष के बाद पढ़ाई का खर्च भी सरकार के द्वारा उठाया जाएगा। यदि बालिकाएं लाडली लक्ष्मी योजना में ई-केवाईसी करना चाहती है, तो आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
Ladli Lakshmi Yojana Benefits: लाडली लक्ष्मी योजना के लाभ व विशेषताएं
दोस्तों, लाडली लक्ष्मी योजना के माध्यम से बालिकाओं को विभिन्न प्रकार के लाभ प्रदान किए जाते हैं। यदि आप लोगों को Ladli Lakshmi Yojana Labh की जानकारी प्राप्त करनी है, तो हमारे द्वारा निम्न प्रकार इसके बारे में बताया गया है-
- लाडली लक्ष्मी योजना में बालिकाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है ।
- लाडली लक्ष्मी योजना के तहत शासन के द्वारा एक लाख 43000 का प्रमाण पत्र भी बालिकाओं को दिया जाता है।
- Ladli Lakshmi Yojana के माध्यम से जो बालिका 6वीं क्लास में पढ़ती है, उसे ₹2000 और जो 9वीं क्लास में पढ़ती है, उसे ₹6000 दिए जाते हैं।
- Ladli Lakshmi Yojana के तहत इसी प्रकार जो बालिकाएं 11वीं कक्षा और 12वीं कक्षा में पढ़ती है, उन्हें ₹6000 छात्रवृत्ति के रूप में प्रदान किए जाते हैं।
- लाडली लक्ष्मी योजना के तहत जैसे ही बालिका की उम्र 21 वर्ष होती है और उसके विवाह का कार्य संपूर्ण हो जाता है। तब सरकार के द्वारा आखिरी किसके रूप में एक लाख रुपये प्रदान किए जाते हैं।
Ladli Lakshmi Yojana Eligibility: लाडली लक्ष्मी योजना के लिए पात्रताएं
जो आवेदक लाडली लक्ष्मी योजना में आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें इसकी पात्रताओं को भी पूरा करना होगा। इसलिए हमारे द्वारा आप सभी को इसकी संपूर्ण पत्रताओं की जानकारी नीचे दी गई है-
- लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ वहीं बालिकाएं उठा सकती है, जिनका जन्म 1 जनवरी 2006 या उसके बाद हुआ हो।
- लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए साथ ही साथ बालिकाओं का पंजीकरण स्थाई आंगनवाड़ी में होना चाहिए।
- जो बालिका Ladli Lakshmi Yojana के माध्यम से लाभ उठाना चाहती है, उसके माता-पिता को मध्य प्रदेश का मूल निवासी होना आवश्यक है।
- इसके साथ-साथ Ladli Lakshmi Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिए बालिका के माता-पिता किसी भी सरकारी पद पर या आयकर दाता नहीं होने चाहिए।
Ladli Lakshmi Yojana Required Documents: लाडली लक्ष्मी योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज
दोस्तों, Ladli Lakshmi Yojana के लिए आवेदन करने हेतु आवेदक को कुछ जरूरी दस्तावेजों की आवश्यकता पड़ती है। यदि आप लोगों को इन दस्तावेजों की जानकारी नहीं है, तो हमारे द्वारा निम्नलिखित प्रकार से इसकी जानकारी प्रदान की गई है-
- आवेदक का आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- बैंक विवरण
- ईमेल आईडी
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर आदि।
Ladli Lakshmi Yojana E-KYC Process: लाडली लक्ष्मी योजना में ई-केवाईसी कैसे करें?
दोस्तों, लाडली लक्ष्मी योजना में ई-केवाईसी करने के लिए आवेदक को इसकी ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में जानकारी होनी चाहिए। इसीलिए हमारे द्वारा आप सभी को Ladli Lakshmi Yojana E-KYC Online Apply की स्टेप बाय स्टेप जानकारी निम्न प्रकार दी गई है-
- लाडली लक्ष्मी योजना ई-केवाईसी करने के लिए आपको सर्वप्रथम लाडली लक्ष्मी योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://samagra.gov.in/ पर जाना होगा।
- इसके पश्चात आपको इस वेबसाइट के होम पेज पर “समग्र प्रोफाइल अपडेट करें” का विकल्प दिखाई देगा। आपको इस पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात ही आपको ई-केवाईसी का विकल्प दिखाई देगा। अब आपको इस पर भी क्लिक करना होगा।
- अब आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा। यहां आपको नौ अंकों की समग्र आईडी और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा और नीचे दिए गए “खोजें” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात आपके सामने आपकी व्यक्तिगत जानकारी आ जाएगी। उसे कंफर्म करने के बाद आपको “आगे बढ़े” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके बाद नई पेज पर आपको 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना होगा और नीचे दिए गए ओटीपी के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इसके पश्चात आपको ओटीपी दर्ज करके “स्वीकार करें” के विकल्प का चयन करना होगा।
- अब आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।
- इतना करने के बाद आपको सारी जानकारी को दोबारा से जांचना होगा और नीचे दिए गए “ग्राम पंचायत को अनुरोध भेजें” के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
- इस प्रक्रिया को करने के बाद आपके सामने सक्सेस और आपको नौ अंकों की रिक्वेस्ट आईडी देखने को मिलेगी। इस आईडी को आपको नोट करना होगा।
- इस प्रकार कोई भी आवेदक Ladli Lakshmi Yojana E-KYC कर सकते है।
Ladli Lakshmi Yojana E-KYC Related FAQ (Frequently Asked Questions)
लाड़ली लक्ष्मी योजना क्या है?
लाडली लक्ष्मी योजना को मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा 1 अप्रैल 2007 में शुरू किया गया है, इसके तहत बालिकाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी ताकि बालिकाओं के स्वास्थ्य, शिक्षा आदि पर पूर्ण रूप से ध्यान दिया जा सके।
लाड़ली लक्ष्मी योजना के लाभ क्या है?
लाडली लक्ष्मी योजना के माध्यम से बालिकाओं को 1,43,000 प्रदान किए जाएंगे। शासन के द्वारा मध्य प्रदेश राज्य की बालिकाओं को जन्म से लेकर 21 वर्ष तक आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
इस योजना का लाभ कौन-कौन उठा सकता है?
लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ मध्य प्रदेश की मूल निवासी उठा सकते हैं साथ ही साथ बालिकाओं का जन्म 1 अप्रैल 2006 या उसके बाद हुआ हो।
लाडली लक्ष्मी योजना ई-केवाईसी कैसे करें?
जो महिलाएं इस योजना का लाभ जारी रखने के लिए लाडली लक्ष्मी योजना ई-केवाईसी करना चाहती हैं। उन्हें इसकी ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में जानकारी होनी चाहिए। इसलिए हमारे द्वारा आप सभी के ऊपर लेख में स्टेप बाय स्टेप जानकारी दी गई है।
Conclusion: निष्कर्ष
दोस्तों, हमारे द्वारा आप सभी को इस लेख में लाड़ली लक्ष्मी योजना में ई-केवाईसी कैसे करें? इसके बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई है। जो बालिकाएं लाडली लक्ष्मी योजना का लाभ उठाती है, उन सभी को अपना लाभ जारी रखने के लिए लाडली लक्ष्मी योजना ई-केवाईसी करनी होगी। इसकी संपूर्ण प्रक्रिया के बारे में स्टेप बाय स्टेप हमारे द्वारा लेख में जानकारी दी गई है। हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आई होगी। यदि आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो, तो कमेंट सेक्शन में लिखकर जरूर बताइए साथ ही इस लेख को अधिक से अधिक लोगों के साथ शेयर करना ना भूले। योजना स्टोरी (YojanaStory.com) वेबसाइट से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद।

गौरव जोशी सरकारी योजनाओं की सटीक और नवीनतम जानकारी प्रदान करने में माहिर हैं। वह बी. टेक. (I.T.) ग्रेजुएट हैं। इस समय वह Digital Fames के नाम से आई. टी. कंपनी और C.S.C. सेंटर (जन सेवा केंद्र) का संचालन कर रहे हैं। Yojana Story वेबसाइट के माध्यम से वह लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हैं।