Birth Certificate Apply Online: घर बैठे अपने मोबाइल से सिर्फ 5 मिनट में ऐसे बनाएं जन्म प्रमाण पत्र, यहाँ है पूरी प्रक्रिया!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

दोस्तों, आज के समय में Birth Certificate एक बहुत ही महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज है, जिसकी आवश्यकता लगभग हर सरकारी तथा गैर-सरकारी कार्यों में होती है। जन्म प्रमाण पत्र किसी भी व्यक्ति के पहचान और नागरिकता का प्रमाण देता है। बर्थ सर्टिफिकेट अथवा जन्म प्रमाण पत्र किसी भी व्यक्ति के जन्म की पुस्टि करता है, और साथ ही साथ यह भविष्य में स्कूल एडमिशन, पासपोर्ट तथा अन्य सरकारी सेवाओं के लिए आवश्यक होता है। जन्म प्रमाण पत्र इसलिए भी महत्वपूर्ण होता है क्योंकि यह किसी भी व्यक्ति के आयु प्रमाण के रूप में कार्य करता है, तथा स्कूल, कॉलेज, नौकरी आदि में Birth Certificate की आवश्यकता होती है। दोस्तों, जानकारी के लिए बता दें कि भारत सरकार द्वारा जन्म व मृत्यु पंजीकरण अधिनियम 1969 के तहत सभी के लिए जन्म प्रमाण पत्र बनवाना अनिवार्य कर दिया गया है।

दोस्तों, बर्थ सर्टिफिकेट एक सरकारी दस्तावेज होता है जो बच्चे के जन्म की तारीख, समय, स्थान और माता-पिता की जानकारी को सत्यापित करता है। Birth Certificate सरकारी कामों, स्कूल एडमिशन, पासपोर्ट बनवाते, राशन कार्ड में नाम जोड़ने व अन्य लीगल डाक्यूमेंट्स के लिए आवश्यक दस्तावेज होता है। जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए किसी भी व्यक्ति को पहले सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, परन्तु अब व्यक्ति ऑनलाइन पंजीकरण के माध्यम से ही घर बैठे अपना Birth Certificate बनवा सकते हैं। जन्म प्रमाण पत्र हमारे देश के हर व्यक्ति के लिए बहुत जरुरी दस्तावेज होता है। बहुत से लोगों को ठीक से पता नहीं होगा कि जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे किया जाता है। आज के इस लेख में हम आपको बताने वाले हैं कि कैसे आप ऑनलाइन माध्यम से Birth Certificate को बनाने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

ALSO READ  PM Vishwakarma Yojana Payment Status: प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का ₹15000 मिलना शुरू, यहाँ से चेक करें अपना पेमेंट स्टेटस!

Janam Praman Patra (Birth Certificate): जन्म प्रमाण पत्र क्या होता है? 

दोस्तों, जन्म प्रमाण पत्र अथवा बर्थ सर्टिफिकेट एक सरकारी दस्तावेज होता है, जिसमें बच्चे का नाम, लिंग, जन्म तिथि, जन्म स्थान, माता-पिता का नाम और दूसरी कई तरह की जानकारी प्रदर्शित की जाती है। Birth Certificate में भारत में जन्म लेने वाले हर इंसान से संबंधित जानकारी मौजूद होती है। दोस्तों, जानकारी के लिए बता दें कि जन्म प्रमाण पत्र को पहले सरकारी कार्यालय में जाकर बनवाना होता था, परन्तु अब भारत सरकार द्वारा अपने देश के सभी नागरिकों के लिए ऑनलाइन पोर्टल को आरम्भ किया है। देश के सभी नागरिक घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से अपना जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं।

Birth Certificate Overview: जन्म प्रमाण पत्र का अवलोकन 

  • दस्तावेज का नाम: जन्म प्रमाण पत्र
  • उपयोगिता: पहचान, सरकारी योजनाएं, स्कूल एडमिशन, आधार अपडेट, पासपोर्ट आवेदन आदि
  • पंजीकरण शुल्क: ₹10 से ₹60 (राज्य के अनुसार)
  • पंजीकरण समय सीमा: जन्म के 21 दिनों के भीतर
  • प्रमाण पत्र प्राप्त करने का समय: 7-15 दिन
  • आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन/ऑफलाइन
  • ऑफिसियल वेबसाइट: https://dc.crsorgi.gov.in/

Birth Certificate Benefits: जन्म प्रमाण पत्र के क्या क्या उपयोग हैं? 

  • जन्म प्रमाण पत्र अथवा बर्थ सर्टिफिकेट का उपयोग मतदाता, आधार कार्ड या कोई अन्य सरकारी दस्तावेज बनवाने के लिए किया जाता है।
  • Birth Certificate का उपयोग सरकारी सेवा में जाने के लिए आवेदन देने हेतु किया जाता है।
  • बर्थ सर्टिफिकेट का उपयोग विवाह के पंजीकरण के लिए किया जाता है।
  • जन्म प्रमाण पत्र अथवा बर्थ सर्टिफिकेट का उपयोग ड्राइविंग लाइसेंस को बनवाने के लिए किया जाता है।
  • Birth Certificate का उपयोग कॉलेज या स्कूल में प्रवेश पाने के लिए किया जाता है।
  • जन्म प्रमाण पत्र अथवा बर्थ सर्टिफिकेट का उपयोग पासपोर्ट बनवाने के लिए भी किया जाता है।
  • जन्म प्रमाण पत्र अथवा बर्थ सर्टिफिकेट का उपयोग आधार कार्ड अपडेट के लिए भी किया जाता है।
  • जन्म प्रमाण पत्र का उपयोग कोई भी व्यक्ति कानूनी तौर पर अपनी उम्र साबित करने के लिए कर सकता है।
  • बहुत सी सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए भी जन्म प्रमाण पत्र उपयोगी होता है।
ALSO READ  सरकार की बड़ी चेतावनी! यदि घर में मौजूद हैं ये 7 चीजें तो हो जायेंगे आपके राशन कार्ड रद्द

Birth Certificate Eligibility: जन्म प्रमाण पत्र के लिए पात्रता 

  • जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने वाला व्यक्ति भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • Birth Certificate बनवाने के लिए शिशु का जन्म भारत में ही हुआ होना चाहिए।
  • जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदक को बच्चे के जन्म के 21 दिन के अंदर पंजीकरण करवा लेना चाहिए।
  • Birth Certificate बनवाने के लिए यदि 21 दिन का समय निकल जाता है तो तब कुछ शुल्क जमा करना होता है।

Birth Certificate Required Documents: जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज 

  • माता-पिता का आधार कार्ड
  • जन्म लेने वाले शिशु के अस्पताल के कागज
  • माता-पिता का प्रमाण पत्र
  • बिजली का बिल
  • राशन कार्ड
  • माता-पिता का पैन कार्ड
  • दो पासपोर्ट आकार के फोटो
  • अगर 21 दिन का समय निकल गया है तो शपथ पत्र

Birth Certificate Apply Online: जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

  • जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आवेदक को सबसे पहले CRS (Civil Registration System) की ऑफिसियल वेबसाइट में जाना होगा।
  • इसके बाद आवेदक को नया उपयोगकर्ता पंजीकरण (Sign Up) के विकल्प पर क्लिक कर लेना होगा।
  • इसके बाद अपनी ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर व अन्य विवरण दर्ज कर Sign Up की प्रक्रिया पूर्ण कर लेनी होगी।
  • पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण हो जाने के बाद आवेदक को लॉगिन पर क्लिक कर लेना होगा।
  • पोर्टल पर लॉगिन हो जाने के बाद आवेदक को जन्म प्रमाण पत्र विकल्प चुन लेना होगा।
  • इसके बाद आवेदक को फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियाँ जैसे जन्म तिथि, माता-पिता की जानकारी, स्थान आदि दर्ज कर लेना होगा।
  • इसके बाद आवेदक को फॉर्म में मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे अस्पताल का रिपोर्ट कार्ड, माता-पिता का पहचान पत्र, आदि स्कैन करके अपलोड कर लेना होगा।
  • इसके बाद आवेदक को ऑनलाइन शुल्क जमा कर लेना होगा, यह शुल्क राज्य व नगरपालिका के अनुसार अलग-अलग हो सकता है।
  • भुगतान सफल हो जाने के बाद आवेदक को एक रसीद प्राप्त हो जाएगी।
  • सभी जानकारियां तथा दस्तावेज जांचने के बाद आवेदक को सबमिट बटन पर क्लिक कर लेना होगा।
  • आवेदक को आवेदन संख्या नोट कर लेनी होगी, ताकि भविष्य में आवेदन की स्तिथि की जांच की जा सके।
ALSO READ  PM Kisan 19th Instalment: इस दिन जारी की जाएगी पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त, ऐसे देखें बेनेफिशरी लिस्ट में अपना नाम

Conclusion: निष्कर्ष 

दोस्तों, योजना स्टोरी (YojanaStory.com) वेबसाइट से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद। मुझे आशा है कि आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। इस लेख में हमने केंद्र Birth Certificate Apply Online की पूरी जानकारी प्रदान की है। जन्म प्रमाण पत्र के लिए यदि आप समय पर पंजीकरण करते हैं और सही दस्तावेज प्रस्तुत करते हैं तो जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया बिना किसी परेशानी के पूर्ण हो सकती है। जन्म प्रमाण पत्र के सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए आप अपने राज्य अथवा नगर निगम की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर सही जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Comment