PF Withdrawal Through UPI: अब UPI से निकलेगा PF का पैसा, EPFO ने जारी किया नया अपडेट, बिना बैंक डिटेल के ऐसे करें क्लेम!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

PF Withdrawal Through UPI: दोस्तों, EPFO यानि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन अपने ग्राहकों के लिए एक नई सुविधा लाने की तैयारी कर रहा है। इससे ग्राहक अपने प्रोविडेंट फंड यानि PF का पैसा सीधे UPI (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफ़ेस) के माध्यम से निकाल सकेंगे। EPFO के सदस्यों के लिए यह सुविधा एक बहुत बड़ी राहत देने वाली होगी, क्योंकि इससे वो आपसे पैसे को बहुत ही आसानी से क्लेम कर सकेंगे। दोस्तों, जानकारी के लिए बता दें कि वर्तमान में PF का पैसा क्लेम करने में कई दिन लग जाते हैं, परन्तु UPI के माध्यम से यह प्रक्रिया कुछ ही मिनटों अथवा घंटों में पूर्ण हो सकेगी।

दोस्तों, Provident Fund (PF) योजना देश के हर नौकरीपेशा व्यक्ति के लिए एक महत्वपूर्ण सरकारी योजना है, जो उनके भविष्य को सुरक्षित रखने में सहायक होती है। अभी तक PF का पैसा निकालने की प्रक्रिया में काफी समय लग जाता था परन्तु Employee Provident Fund Organisation (EPFO) ने अब इसे और आसान बनाने के लिए एक बहुत बड़ा कदम उठाया है। EPFO की तरफ से यह सुविधा डिजिटल पेमेंट को और आसान बनाने तथा प्रोसेसिंग समय को कम करने के उद्देश्य से आरम्भ की जा रही है।

EPFO के इस नए पहल से PF निकासी प्रक्रिया में क्रांतिकारी बदलाव आएगा। दोस्तों, जानकारी के लिए बता दें कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा इस योजना का पूरा खाका तैयार कर लिया है, और इसे लागू करने के लिए NPCI (नेशनल पेमेंट्स कारपोरेशन ऑफ़ इंडिया) के साथ बातचीज चल रही है। यदि सब कुछ योजना के अनुसार चलता है तो यह सुविधा बहुत जल्द ही आरम्भ कर दी जाएगी।

PF Withdrawal Through UPI: क्या है सरकार की यह नई योजना?

दोस्तों, PF Withdrawal Through UPI एक नई सुविधा है जो EPFO द्वारा लागू की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत कर्मचारी अपने PF खाते से सीधे UPI ऐप्स जैसे Paytm, Google Pay, PhonePe आदि के माध्यम से अपना पैसा निकाल सकते हैं। दोस्तों, जानकारी के लिए बता दें कि यह प्रक्रिया पूर्ण रूप से डिजिटल होगी और इसमें समय की बचत भी होगी।

ALSO READ  केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, अगले महीने से शुरू होने जा रही है सरकार की यह स्कीम

Benefits of PF Withdrawal Through UPI: इस प्रक्रिया के लाभ क्या-क्या हैं?

  • तुरंत निकासी: PF निकासी की प्रक्रिया UPI के माध्यम से वर्तमान में 2-3 दिन लगने वाले समय को घटाकर कुछ ही मिनटों अथवा घंटों में पूर्ण हो जाएगी।
  • सुविधाजनक लेन देन: PF सब्सक्राइबर्स अपने पसंदीदा UPI ऐप्स जैसे Paytm, Google Pay, PhonePe आदि का उपयोग करके बहुत आसानी से अपने पैसे निकाल सकेंगे।
  • कम कागजी कार्यवाही: PF Withdrawal Through UPI के लागू हो जाने से कागजी कार्यवाही में कमी आएगी और लेन-देन और अधिक आसान हो जायेगा।
  • पारदर्शिता: PF Withdrawal Through UPI के लागू हो जाने से ट्रांजैक्शन अधिक सुरक्षित तथा पारदर्शी हो जायेंगे।
  • कम रिजेक्शन: PF Withdrawal Through UPI के लागू हो जाने से PF क्लेम के रिजेक्ट होने की संभावनाएं कम हो जाएँगी।
  • बहु उपयोग: PF Withdrawal Through UPI के लागू हो जाने से PF मेंबर्स मेडिकल, शिक्षा, घर खरीदने जैसे उद्देश्यों के लिए पैसा निकाल सकते हैं।
  • सुरक्षित: PF Withdrawal Through UPI के लागू हो जाने से OTP तथा अन्य सुरक्षा उपायों के कारण लेन-देन सुरक्षित रहेंगे।
  • आसान पहुंच: PF Withdrawal Through UPI के लागू हो जाने से PF मेंबर्स कहीं भी, कभी भी अपना पैसा निकाल सकते हैं।

PF Withdrawal Through UPI Rules: पीएफ निकासी के लिए जरुरी शर्तें

  • EPFO की इस योजना के तहत पीएफ निकासी के लिए PF मेंबर्स का खाता KYC-compliant होना चाहिए।
  • EPFO की इस योजना के तहत पीएफ निकासी के लिए आधार, पैन और बैंक अकाउंट लिंक होना चाहिए।
  • EPFO की इस योजना के तहत पीएफ निकासी केवल विशेष परिस्थितियों जैसे मेडिकल इमरजेंसी, घर खरीदने अथवा बनाने, शिक्षा अथवा शादी के खर्चों के लिए ही संभव हो पायेगी।
  • पीएफ मेंबर्स का बैंक खाता और मोबाइल नंबर EPFO पोर्टल पर रजिस्टर्ड होना चाहिए।
  • पीएफ मेंबर्स के पास सक्रिय UPIआईडी होनी चाहिए।
  • पीएफ मेंबर्स के पास सक्रिय यूनिवर्सल अकाउंट नंबर (UAN) होना आवश्यक है।
ALSO READ  APAAR ID Card Download: अपार आईडी कार्ड डाउनलोड ऐसे करें मात्र 2 मिनट में अपने मोबाइल से!

PF Withdrawal Through UPI Limitations 

  • पीएफ सदस्य एक बार में अधिकतम 1 लाख रूपये तक की निकासी कर सकते हैं।
  • EPFO की इस योजना के तहत निकासी तुरंत ऑटोमेटेड सिस्टम द्वारा प्रोसेस की जाती है।
  • तकनीकी समस्याएं अथवा सर्वर डाउन होने की स्तिथि में ट्रांजेक्शन में देरी हो सकती है।
  • सभी कर्मचारियों तक डिजिटल तकनीकी की पहुंच नहीं है।

PF Withdrawal Through UPI Process: UPI से PF निकालने की प्रक्रिया क्या है?

  • UPI से PF निकालने के लिए सबसे पहले अपने PF खाते को UPI ऐप्स जैसे Paytm, Google Pay, PhonePe से लिंक करना होगा। इसके लिए आपको अपना UAN नंबर और बैंक डिटेल्स दर्ज करनी होगी।
  • लिंकिंग के बाद आप अपने PF खाते का बैलेंस UPI ऐप्स पर देख सकते हैं।
  • इसके बाद आपको जितनी धनराशि निकालनी हो, उसे दर्ज करना होगा। ध्यान रखें कि ₹1 लाख तक की निकासी ही तत्काल हो सकती है।
  • इसके बाद निकासी को कन्फर्म करने के लिए आपको अपना UPI पिन दर्ज करना होगा।
  • प्रक्रिया पूर्ण होने पर दर्ज राशि आपके बैंक खाते में ट्रांसफर हो जाएगी।

EPFO 3.0 पहल हुई शुरू, ATM से PF निकासी की सुविधा 

दोस्तों, EPFO द्वारा अपनी नई पहल EPFO 3.0 को आरम्भ किया गया है, जिसके तहत सदस्य अब एटीएम के माध्यम से भी अपनी पीएफ की धनराशि को निकलवा सकेंगे। यह सुविधा डेविड कार्ड की तरह ही कार्य करेगी। इसके तहत EPFO के सदस्यों को उसके पैसे तक सीढ़ी पहुंच मिलेगी और उन्हें EPFO कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

Conclusion: निष्कर्ष 

दोस्तों, UPI इंटीग्रेशन EPFO सदस्यों के लिए एक बहुत बड़ा बदलाव लेकर आएगा। PF Withdrawal Through UPI से न केवल निकासी प्रक्रिया तेज होगी अपितु सुरक्षा तथा पारदर्शिता भी तेज होगी। UPI के द्वारा PF निकालने की सुविधा देश के कर्मचारियों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। दोस्तों, योजना स्टोरी (YojanaStory.com) वेबसाइट से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद। मुझे आशा है कि आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। यदि आपको PF Withdrawal Through UPI के बारे में यह लेख लाभकारी व महत्वपूर्ण लगता है, तो हमें कमेंट जरूर करे ताकि हम आपके लिये और ऐसी ढेरों सारी योजनाओं के बारे में जानकारियां साझा करते रहें।

ALSO READ  Ration Card eKYC: सरकार का नया आदेश, अब सभी को करवाना होगा राशन कार्ड का ई-केवाईसी, वरना राशन बंद!

Disclaimer: यह लेख वर्तमान जानकारी पर आधारित है। EPFO द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह योजना बहुत जल्द ही लागू कर दी जाएगी। हालांकि इसकी आधिकारिक घोषणा और सभी विवरण EPFO द्वारा बहुत जल्द ही जारी कर दिए जायेंगे। इसलिए सदस्यों को सलाह दी जाती है कि वह EPFO से सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए आधिकारिक स्त्रोतों पर ही विश्वास करें।

Leave a Comment