7 करोड़ PF खाताधारकों की टेंशन बढ़ी, PF का पैसा निकालने के नियम बदले, तुरंत जानें EPFO के नए अपडेट!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

EPFO New Rules: दोस्तों, क्या आप नौकरीपेशा हैं और आपका प्रोविडेंट फंड (Provident Fund) यानी पीएफ (PF) काटता है? तो दोस्तों, बता दें कि EPFO (Employees’ Provident Fund Organization) द्वारा हाल में कुछ जरुरी बदलाव किए गए हैं, जिनको जानना आपके लिए बेहद आवश्यक है। दोस्तों, EPFO ने अपनी डिपॉजिट लिंक्ड इंश्योरेंस स्कीम (EDLI) सहित काफी सारे नियमों में बड़े बदलाव किए हैं, जिससे देश के लाखों कर्मचारियों को इसका लाभ प्राप्त हो सकेगा। दोस्तों, बता दें कि EDLI स्कीम के तहत अब ज्यादा कर्मचारियों और उनके परिवारों को फायदा मिल सकेगा। तो दोस्तों, आइये आज के इस लेख में जानते हैं इन नए बदलावों के बारे में विस्तार से।

EPFO ने कौन कौन से नियम में बदलाव किए हैं?

दोस्तों, EPFO यानि Employees’ Provident Fund Organization ने EDLI के नियमों में बदलाव किए हैं। EPFO की डिपॉजिट लिंक्ड इंश्योरेंस स्कीम (EDLI) का उद्देश्य PF खाताधारकों के परिवार को वित्तीय सुरक्षा प्रदान करवाना है। पहले इस योजना का मुख्य लाभ सिर्फ सीमित कर्मचारियों को ही प्रदान किया जाता था, परन्तु अब सरकार द्वारा इसके नियमों को और लचीला बना दिया गया है।

अधिक से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा बीमा लाभ 

पहले किसी कर्मचारी का निधन अंतिम पीएफ योगदान के छह महीने बाद होता था, तो उसके परिवार को बीमा लाभ नहीं मिलता था। परन्तु अब यह समय सीमा बढ़ाकर और अधिक लचीली कर दी गई है। इससे प्रतिवर्ष लगभग 15,000 से ज्यादा परिवारों को लाभ मिलेगा।

काम सेवा अवधि वाले कर्मचारियों के लिए नियम 

यदि किसी कर्मचारी की नौकरी अवधि बहुत कम है, और इस दौरान उसकी मृत्यु हो जाती है, तो अब नए नियम के अनुसार उसके परिवार को EDLI स्कीम का फायदा मिलेगा। इससे पहले EDLI का लाभ केवल लंबे समय तक सेवा देने वाले कर्मचारियों को ही दिया जाता था, परन्तु अब कम सेवा अवधि वालों को भी न्यूनतम ₹50,000 तक का बीमा कवरेज मिलेगा। सरकार के इस फैसले से करीब 5000 अतिरिक्त परिवारों को आर्थिक सुरक्षा प्राप्त हो सकेगी।

ALSO READ  PM Kisan 19th Instalment: इस दिन जारी की जाएगी पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त, ऐसे देखें बेनेफिशरी लिस्ट में अपना नाम

EPFO व्याज दरें स्थिर रहेंगी 

दोस्तों, EPFO की सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) के दौरान यह निर्णय लिया गया कि वित्त वर्ष 2025 के लिए पीएफ की ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इससे कर्मचारियों को मौजूदा पीएफ दरों पर ही रिटर्न मिलेगा, जिससे कर्मचारियों की बचत पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

नौकरी बदलने पर भी नहीं कटेगा फायदा

पहले यदि कोई कर्मचारी एक नौकरी छोड़कर दूसरी नौकरी में जाता था और बीच में कुछ दिन का गैप आ जाता था, तो उसे EDLI का लाभ नहीं मिलता था। परन्तु अब इस नियम को बदल दिया गया है। अब नए नियम के अनुसार दो महीने तक के ब्रेक को स्वीकार किया जाएगा, यानि यदि आप नई नौकरी जॉइन करने में थोड़ा समय लेते हैं, तब भी आपकी सेवा नियमित बनी रहेगी। इस बदलाव से कर्मचारियों को 2.5 लाख से 7 लाख रुपये तक का लाभ मिल सकता है।

EDLI योजना के लिए पात्रता 

EDLI का फायदा लेने के लिए कुछ आवश्यक शर्तें रखी गई हैं, जो निम्नवत हैं:

  • कर्मचारी की बेसिक सैलरी ₹15,000 या उससे अधिक होनी चाहिए।
  • कर्मचारी की अधिकतम बीमा राशि ₹7 लाख तक हो सकती है।
  • यदि किसी कंपनी में 20 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं, तो वह EDLI योजना के लिए पात्र मानी जाएगी।
  • नियोक्ता को EDLI योजना का चयन करना अनिवार्य होगा, तभी कर्मचारियों को इसका लाभ प्राप्त हो सकेगा।

EDLI के इन नए बदलाव से क्या क्या लाभ मिलेंगे?

  • EDLI स्कीम का विस्तार होने से ज्यादा कर्मचारियों को इसका लाभ प्राप्त हो सकेगा।
  • कम सेवा अवधि वालों के लिए भी न्यूनतम इंश्योरेंस गारंटी ₹50,000 की तय की गई है।
  • नौकरी बदलते समय दो महीने तक के ब्रेक को स्वीकार किया जाएगा, जिससे EDLI लाभ नहीं कटेगा।
  • पीएफ पर मिलने वाले व्याज दरों को स्थिर रखा गया है, जिससे PF पर मिलने वाला रिटर्न प्रभावित नहीं होगा।
ALSO READ  APAAR ID Card Download: अपार आईडी कार्ड डाउनलोड ऐसे करें मात्र 2 मिनट में अपने मोबाइल से!

निष्कर्ष 

दोस्तों, EPFO के ये नए बदलाव कर्मचारियों के लिए रहत लेकर आए हैं। EPFO के इन बदलावों से अब ज्यादा से ज्यादा कर्मचारियों के परिवारों को बीमा योजना का लाभ मिल सकेगा, और साथ ही साथ नौकरी बदलने पर भी सर्विस ब्रेक की चिंता नहीं रहेगी। यदि आप वर्तमान में नौकरीपेशा हैं, तो आपको इन नियमों को जानना आवश्यक है, ताकि आपको निकट भविष्य में किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Leave a Comment