APAAR ID Card Download: अपार आईडी कार्ड डाउनलोड ऐसे करें मात्र 2 मिनट में अपने मोबाइल से!

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Instagram Group Join Now

APAAR ID Card Download: दोस्तों, भारत सरकार द्वारा देश के सभी छात्रों के लिए एकीकृत पहचान प्रणाली आरम्भ की गई है, जो कि छात्रों के शैक्षिक उपलब्धियों के रिकॉर्ड को मैनेज करने की एक डिजिटल व्यवस्था है। APAAR ID Card छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जिससे छात्रों की डिजिटल पहचान को प्रमाणित किया जा सकता है और सारे रिकॉर्ड सुरक्षित रखे जा सकते हैं। अपार आईडी कार्ड को ऑटोमेटेड परमानेंट अकैडमिक अकाउंट रजिस्ट्रेशन कार्ड के नाम से जाना जाता है। APAAR ID Card के द्वारा छात्र की संपूर्ण शैक्षिक जानकारी को एक जगह सुरक्षित रखा जाता है। भारत का कोई भी छात्र अपना अपार आईडी कार्ड प्राप्त करने के लिए आसानी से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकता है। अपार आईडी कार्ड को एकेडमिक आधार कार्ड भी कहा जाता है क्योंकि इसमें छात्रों के सभी शैक्षणिक रिकॉर्ड डिजिटल रूप में सेव रहते हैं। APAAR ID डिजीलॉकर (Digilocker) और ABC (Academic Bank of Credits) पोर्टल के जरिए प्राप्त होती है। अपार आईडी कार्ड के जरिये मार्कशीट, सर्टिफिकेट और डिग्री की डिजिटल कॉपी हमेशा उपलब्ध रहेगी, जिससे डॉक्यूमेंट खोने की परेशानी भी ख़त्म हो जाएगी।

दोस्तों, भारत सरकार द्वारा APAAR ID Card सभी छात्रों के लिए अनिवार्य किया गया है, ताकि उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके। APAAR ID Card देश के प्रत्येक छात्र को एक अद्वितीय और स्थायी 12-अंकीय आईडी प्रदान करता है, जो डिग्री, छात्रवृत्ति, पुरस्कार और अन्य क्रेडिट सहित उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों का एक व्यापक रिकॉर्ड पेश करता है। अपार आईडी कार्ड में छात्रों की डिजिटल पहचान को सुरक्षित रखा जा सकता है और इसे प्रमाणित भी किया जा सकता है। APAAR ID Card के माध्यम से सम्पूर्ण देश के छात्रों की शैक्षणिक जानकारी का बेहतर प्रबंधन हो सकता है,  जिससे छात्रों को कभी भी शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र कहीं लेकर जाने की आवश्यकता नहीं है, वे इस कार्ड के माध्यम से कभी भी अपनी शैक्षणिक जानकारियों को प्रमाणित कर सकते हैं। APAAR ID Card के लिए माता-पिता की सहमति होनी जरूरी है क्योंकि इस कार्ड में बच्चों के व्यक्तिगत विवरण, जैसे रक्त समूह, वजन, ऊंचाई आदि भी शामिल किए जाते हैं। अभिभावकों की सहमति होने पर अपार आईडी कार्ड की लिए स्कूल और कॉलेज द्वारा पंजीकरण की प्रक्रिया आरम्भ की जाती है।

दोस्तों, आज के इस लेख में हम आपको अपार कार्ड डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करेंगे, ताकि आप बिना किसी परेशानी के इसे आसानी से प्राप्त कर सकें। APAAR ID Card Download करने से पहले यह सुनिश्चित करें कि आपके पास आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध हैं। अपार आईडी कार्ड डाउनलोड करने से पहले आपको आधार कार्ड का नंबर और उससे लिंक किया गया मोबाइल नंबर तैयार रखना होगा। इन दस्तावेजों की सहायता से आप आसानी से ओटीपी वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी करके अपना APAAR ID Card Download कर सकते हैं।

ALSO READ  PF Withdrawal Through UPI: अब UPI से निकलेगा PF का पैसा, EPFO ने जारी किया नया अपडेट, बिना बैंक डिटेल के ऐसे करें क्लेम!

What Is APAAR ID Card: अपार आईडी कार्ड क्या है? 

दोस्तों, भारत सरकार और शिक्षा मंत्रालय द्वारा देश में स्कूली छात्रों के लिए एक अद्वितीय आईडी नंबर बनाने के लिए One Nation One Student ID के तहत अपार आईडी कार्ड की शुरुवात की गई है। APAAR ID Card के माध्यम से देश के सभी छात्रों की डिजिटल पहचान को सुरक्षित रखा जा सकता है, और इसे प्रमाणित भी किया जा सकता है। अपार आईडी कार्ड के माध्यम से छात्रों की शैक्षणिक जानकारी का बेहतर प्रबंधन हो सकता है, जिससे छात्रों को कभी भी शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र कहीं लेकर जाने की आवश्यकता नहीं होती है। APAAR ID Card को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के तहत सभी विद्यार्थियों के लिए लागू किया गया है, ताकि वह आगे की पढ़ाई के लिए प्रोत्साहन राशि या स्कॉलरशिप या अन्य सभी जरूरी कार्यों को पूरा कर सके। अपार आईडी कार्ड एक डिजिटल और विशिष्ट पहचान पत्र है, जिसे भारत सरकार द्वारा शैक्षिक क्षेत्र में पारदर्शिता और सुगमता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अपार आईडी कार्ड को आरम्भ करने का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक छात्र की शैक्षिक यात्रा को एक डिजिटल मंच पर सुरक्षित रखना है। APAAR ID Card में छात्र की पूरी जानकारी जैसे – नाम, उम्र, कक्षा, स्कूल या कॉलेज का नाम, परीक्षा के परिणाम और अन्य आवश्यक विवरण शामिल होते हैं।

APAAR ID Card Overview: अपार आईडी कार्ड का अवलोकन 

  • योजना का नाम: अपार आईडी कार्ड योजना
  • शुरू की गई: केंद्र सरकार द्वारा
  • सम्बंधित विभाग: शिक्षा विभाग
  • लाभार्थी: देश के सभी छात्र
  • उद्देश्य: देश के सभी छात्रों को डिजिटल पहचान देना
  • आवेदन प्रक्रिया: ऑनलाइन / ऑफलाइन
  • आधिकारिक वेबसाइट: https://apaar.education.gov.in/

APAAR ID Card Benefits: अपार आईडी कार्ड के लाभ व विशेषताएं 

  • APAAR ID Card देश के प्रत्येक छात्र को एक Unique And Permanent 12-Digits आईडी प्रदान करता है, जो डिग्री, छात्रवृत्ति, पुरस्कार और अन्य क्रेडिट सहित उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों का एक व्यापक रिकॉर्ड रखता है।
  • अपार आईडी कार्ड में सभी छात्रों की अंक तालिकाएं, डिग्रियां, प्रमाणपत्र और सह-शैक्षणिक उपलब्धियां डिजिटल रूप से सुव्यवस्थित होती हैं।
  • APAAR ID Card को डिजीलॉकर से जोड़ा गया है जिससे छात्रों के शैक्षणिक दस्तावेज़ सुरक्षित होते हैं।
  • अपार आईडी कार्ड अकैडमी बैंक ऑफ़ क्रेडिट्स से भी जुड़ा होता है, जिससे क्रेडिट प्रबंधन सरल होता है।
  • APAAR ID Card के द्वारा शैक्षणिक प्रमाणपत्रों का सत्यापन आसान तरीके से होता है और धोखाधड़ी की संभावना कम होती है।
  • अपार आईडी कार्ड के माध्यम से उच्च शिक्षा संस्थान और कौशल संस्थान में प्रवेश और भर्ती के लिए विद्यार्थी के शैक्षणिक इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त हो जाती है।
  • अपार आईडी कार्ड से शैक्षणिक प्रमाण पत्रों का वेरिफिकेशन आसान तरीके से हो जाता है, और धोखे की संभावना बहुत कम हो जाती है।
  • APAAR ID Card में आधार कार्ड के सामान ही 12 अंकों का यूनिक आईडी नंबर मिलेगा, जो किसी भी स्थान पर लगाकर विद्यार्थी की पहचान को प्रदर्शित किया जा सकता है।
  • अपार आईडी कार्ड का उपयोग विद्यार्थी आधार कार्ड की तरह ही कर सकते हैं।
  • APAAR ID Card बनाकर विद्यार्थी छात्रवृत्ति का फायदा ले सकता है, इस कार्ड से विद्यार्थी की पहचान होगी यानी सभी शिक्षा व बेसिक जानकारी भी अपार आईडी कार्ड में उपलब्ध रहती है।
  • विद्यार्थी की सभी जानकारियां और शिक्षा दस्तावेज APAAR ID Card में एकत्रित हो जाएंगे जो कहीं भी उपयोग में लिए जा सकते हैं।
  • अपार आईडी कार्ड से जुड़े डिजिटल प्रमाणपत्र को कहीं भी ऑनलाइन देखा और डाउनलोड किया जा सकता है।
  • अपार आईडी कार्ड के द्वारा शिक्षा प्रणाली में पारदर्शिता आती है और छात्रों के रिकॉर्ड को आसानी से ट्रैक किया जा सकता है।
  • अपार आईडी कार्ड भविष्य में उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं या नौकरी के लिए आवश्यक दस्तावेजों के रूप में काम आएगी।
ALSO READ  NSP Scholarship Payment Status: छात्रवृत्ति का पैसा खाते में आना शुरू, घर बैठे ऐसे चेक करें एनएसपी स्कॉलरशिप पेमेंट स्टेटस

APAAR ID Card Eligibility: अपार आईडी कार्ड के लिए पात्रता 

  • अपार आईडी कार्ड का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • APAAR ID Card के लिए छात्र की उम्र कम से कम 5 साल होनी चाहिए।
  • अपार आईडी कार्ड का लाभ प्राप्त करने के लिए छात्र किसी मान्यता प्राप्त स्कूल, कॉलेज या विश्वविद्यालय में नामांकित होना चाहिए।
  • APAAR ID Card का लाभ प्राप्त करने के लिए अभिभावकों की सहमति जरूरी है।

APAAR ID Card Required Documents: अपार आईडी कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज 

  • आवेदन करने वाले छात्र का आधार कार्ड
  • स्थाई निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज
  • रक्त समूह की जांच रिपोर्ट
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

APAAR ID Card Download Process: अपार आईडी कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया 

  • अपार आईडी कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको अपार कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसके बाद आपको Login या Registration के विकल्प पर क्लिक कर लेना होगा।
  • इसके बाद आपको अपना आधार कार्ड नंबर दर्ज कर लेना होगा।
  • इसके बाद आपको Next पर क्लिक कर लेना होगा, इसके बाद आपके आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा आपको उसको दर्ज कर लेना होगा।
  • जब आप Login हो जाते हैं, तो आपके पास एक फॉर्म खुल जाएगा। इसमें आपको छात्र का नाम, जन्मतिथि, कक्षा, स्कूल/कॉलेज का नाम, और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज कर लेना होगा।
  • इसके बाद आपको सभी आवश्यक जानकारियों को दर्ज कर लेने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक कर लेना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने एक APAAR ID कार्ड का विकल्प दिख जायेगा।
  • इसके बाद आपको “डाउनलोड” बटन पर क्लिक करके PDF फॉर्मेट के रूप में अपार आईडी कार्ड डाउनलोड कर लेना होगा।
  • इसके बाद आपको अपना APAAR ID कार्ड प्रिंट निकलवा लेना होगा।
  • इस प्रकार आप बहुत ही आसानी से अपना अपार आईडी कार्ड ऑनलाइन बना कर APAAR ID Card Download कर सकते हैं।
ALSO READ  PM Gramin Awas Yojana List: पीएम ग्रामीण आवास योजना लाभार्थी सूची हुई जारी, ऐसे चेक करें सर्वे लिस्ट में अपना नाम

APAAR ID Card Online Apply: मोबाइल से अपार आईडी कार्ड कैसे बनाएं?

  • मोबाइल से अपार आईडी कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में डिजिलॉकर ऐप डाउनलोड कर लेना होगा।
  • इसके लिए सबसे पहले आपको अपने स्मार्टफोन पर Google Play Store ओपन कर लेना होगा।
  • इसके बाद सर्च बॉक्स में DigiLocker App टाइप करके इसे डाउनलोड कर लेना होगा।
  • इसके बाद ऐप इंस्टॉल करके शुरुआती सेटिंग पूरी कर लेनी होगी।
  • इसके बाद अपनी भाषा का चयन करके Create Account विकल्प का चयन कर लेना होगा।
  • इसके बाद आपको सभी आवश्यक जानकारी जैसे नाम, मोबाइल नंबर, एवं ईमेल दर्ज कर लेना होगा।
  • इसके बाद आपके  रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP प्राप्त होगा, जिसे दर्ज करके आधार आधारित सत्यापन पूरा कर लेना होगा।
  • इसके बाद डिजिलॉकर ऐप में लॉगिन कर लेना होगा।
  • इसके बाद ऐप के डैशबोर्ड पर जाकर “Apaar” ID टाइप कर लेना होगा।
  • इसके बाद आपको Apaar/ABC ID Card का विकल्प दिखाई देगा, जिसे आपको चुन लेना होगा।
  • इसके बाद आपको मांगी गई जानकारी जैसे आधार नंबर और अन्य विवरण दर्ज कर लेना होगा।
  • इसके बाद आपको “दस्तावेज़ प्राप्त करें” पर क्लिक कर लेना होगा।
  • इसके बाद आपका Apaar ID कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसके बाद आपको इसे PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर लेना होगा।
  • इस प्रकार आप अपने मोबाइल से अपार आईडी कार्ड बना कर डाउनलोड कर सकते हैं।

Conclusion: निष्कर्ष 

दोस्तों, योजना स्टोरी (YojanaStory.com) वेबसाइट से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद। मुझे आशा है कि आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। इस लेख में हमने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली अपार आईडी कार्ड डाउनलोड (APAAR ID Card Download) करने के बारे में सारी महत्पूर्ण जानकारियों से अवगत कराने की पूरी कोशिश की है। यदि आपको अपार आईडी कार्ड के बारे में यह लेख लाभकारी व महत्वपूर्ण लगता है, तो हमें कमेंट जरूर करें ताकि हम आपके लिये और ऐसी ढेरों सारी योजनाओं के बारे में जानकारियां साझा करते रहें।

Leave a Comment